{"_id":"57409ae54f1c1be71fac7508","slug":"ghaziabad-team-reached-the-semifinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद की टीम सेमी फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद की टीम सेमी फाइनल में पहुंची
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sat, 21 May 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदरजीत सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें दिन मुरादाबाद को पांच विकेट से हराकर गाजियाबाद की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश के चलते शनिवार को हुआ मैच चालीस से घटाकर 35 ओवर का कर दिया गया।
टॉस जीतकर गाजियाबाद टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। मुरादाबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी। पैंतीस ओवर के मैच में मुरादाबाद की टीम 34.3 ओवर में 215 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। प्रशांत भंडारी ने 56, सोनू मलिक ने 42 रन बनाए। इसके अलावा अन्य खिलाड़ी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सके। 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गाजियाबाद की टीम ने बल्लेबाजी शुरू की। टीम के कप्तान गौरव तोमर ने बेहतरीन 129 रनों की पारी खेली, वह नाबाद रहे। गौरव ने पांच छक्के और आठ चौके जड़े। दूसरे छोर पर खिलाड़ी अंकित एक सधी हुई बल्लेबाजी करते रहे, लेकिन 19 रन पर पहुंचते ही आउट हो गए। इसके अलावा पातिक रमन 38, बॉबी यादव नौ रन ही बना सके। लेकिन कप्तान की शतकीय पारी ने टीम को पांच विकेट से विजय दिलाई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता संजय सिंह गंगवार ने मैन आफ द मैच रहे गाजियाबाद टीम के कप्तान गौरव तोमर को पुरस्कार दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल महेंद्रू ने बताया कि रविवार को एनआर रेलवे और लखनऊ के बीच मैच होगा। इन टीमों की ओर से सात रणजी प्लेयर राहुल रावत, हिमांशु अतनोर, अश्विनी, तेज बहादुर, सौरभ दुबे, प्रशांत कुमार, दीपांकर मालवीय एलएच स्टेडियम में होंगे। इस अवसर पर प्रशिक्षक बी क्लीफर्ड, चिरंजीव गौड़, मनोज, मोहित, सद्दाम, आकाश, कमल भल्ला, डा.सर्वेश चंद्रा, सुहेल बख्श, राजेश ढाटा, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।