{"_id":"627193b2f4c4240e5b5364fd","slug":"get-vaccinated-take-responsibility-pilibhit-news-bly483627886","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण कराएं, जिम्मेदारी निभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण कराएं, जिम्मेदारी निभाएं
विज्ञापन
स्वामी प्रवक्तानंद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत/पूरनपुर। बड़ों ने उत्साह दिखाया। टीकाकरण कराया। अब बच्चों की बारी है। इसमें भी बड़ों को ही अपनी जिम्मेदारी निभानी है। इसलिए अभिभावक अपने-अपने परिवार में 12-14 वर्ष तक की उम्र के बच्चों का टीकाकरण कराएं और अपनी जिम्मेदारी को निभाएं। इसके लिए जनप्रतिनिधियों ने अपील की है।
बरखेड़ा के भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद से लेकर जिले के कई ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत अध्यक्ष डा. दलजीत कौर तक ने अभिभावकों से बच्चों को कोरोना के सुरक्षा चक्र के घेरे में लाने के लिए टीकाकरण कराने को प्रेरित किया है। इस बीच मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आलोक कुमार ने बताया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी से संपर्क करके उन्होंने 12-14 वर्ष तक की उम्र के बच्चों की सूची मांगी की है, ताकि बच्चों का टीकाकरण कराया जा सके। सूची एक दो दिन में मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि शिक्षक और अभिभावक अगर अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं तो सभी बच्चे कोरोना से बचाव के सुरक्षा घेरे में आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीलीभीत शहर के कुछ निजी स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों ने उत्साह दिखाया तो उन स्कूलों में टीकाकरण हुआ है।
कोरोना का साया भी बच्चों तक न पहुंचे। इसके लिए जनपदवासियों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। बच्चे देश का भविष्य है। साथ ही अपने माता-पिता के बुढ़ापे का सहारा है। लोग बच्चों को टीका लगवाने के प्रति सतर्क रहें। समय रहते ही बच्चों को टीका लगवाएं। साथ ही उन लोगों को जागरूक करें। जो टीका लगवाने में लापरवाह रहे हैं। ताकि जिले के शत-प्रतिशत बच्चों को टीका लगवाया जा सके। - डॉ. दलजीत कौर, जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के लोगों ने कोरोना टीकाकरण कराने अच्छे परिणाम दिखाए हैं। इससे ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया गया। अब बच्चों को टीका लगवाने का ध्यान रखें। गांव में कैंप लगवाने की कोशिश की जा रही है। ग्राम पंचायत के अलावा आसपास के लोगों को भी बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए जागरूक करें। - बासुदेव कुंडू, प्रधान चंदिया हजारा
कोरोना की चौथी लहर आने की आशंका से पहले से ही सतर्कता जरूरी है। बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए टीकाकरण हो रहा है। लोग इसे गंभीरता से लेकर अपने बच्चों को तो टीका लगवाएं ही। साथ ही आसपास रहने वाले अन्य लोगों को बच्चों के टीकाकरण को जागरूक करें। -नरेशपाल सिंह, प्रधान, जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन
खुद की जागरूकता और टीकाकरण कराने से कोरोना की चुनौती से निपट सकते हैं। अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों का टीकाकरण कराएं। स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि स्कूलों से सूची प्राप्त करें और फिर टीकाकरण के लिए शिविर लगाएं ताकि लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण हो सके। - स्वामी प्रवक्तानंद, विधायक बरखेड़ा क्षेत्र
क्या है बच्चों में टीकाकरण की स्थिति
12-11 वर्ष------लक्ष्य-------प्रथम डोज---दूसरी डोज
----------------86033--------52174-------1139
दूसरी डोज अभी कम लगी है
सीएमओ डा. आलोक कुमार ने बताया कि बच्चों को कोरोना से बचाव की दूसरी डोज बहुत कम लगी है। पहली डोज के बाद 28 दिन में दूसरी डोज लगाई जानी है। टीकाकरण के लिए स्कूल स्तर पर शिविर लगाए जाने हैं। स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य बच्चों की सूची बनाएं और करीबी सीएचसी के प्रभारी को सूचित करें तो टीकाकरण शिविर की तिथि तय हो जाएगी।

नरेश पाल- फोटो : PILIBHIT

प्रधान वासुदेव- फोटो : PILIBHIT

दलजीत कौर- फोटो : PILIBHIT