फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Get rice mill owners their due payments: DM

चावल मिल मालिकों को दिलाएं उनका बकाया भुगतान : डीएम

Wed, 09 Oct 2024 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Get rice mill owners their due payments: DM
पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत धान क्रय को लेकर बुधवार को राइस मिलर्स एसोसिएशन की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को चावल मिल मालिकों का पुराना अवशेष भुगतान कराने के निर्देश दिए। साथ ही एसोसिएशन की ओर से विभिन्न विभागों से जुड़ी राइस मिलर्स की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

गांधी सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने राइस मिलर्स के देयकों के भुगतान वर्ष 2021-22, 2022-23, 2023-24 की स्थिति की जानकारी ली। राइस मिलर्स के अवशेष भुगतान कराने के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी विजय कुमार को निर्देश दिए। बैठक में भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में खाली जगह और भंडारण के लिए मूवमेंट प्लान की स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान राइस मिलर्स एसोसिएशन ने बिजली फीडर से जुड़ी समस्याओं को डीएम के सामने रखते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत बीसलपुर द्वारा फोन न उठाने की समस्या बताई। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को राइस मिलर्स की विद्युत समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, वरिष्ठ बाट माप निरीक्षक, क्षेत्रीय प्रबंधक एसडब्ल्यूसी बरेली व राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed