फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Get apprentice license made at home, no need to come to ARTO office

यातायात के नियमों का पालन करेंगी तो सुरक्षित रहेगा सफर

Mon, 23 May 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Get apprentice license made at home, no need to come to ARTO office
फरीन। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एआरटीओ अमिताभ राय ने शुक्रवार को छात्राओं से कहा कि यातायात के नियमों का पालन करेंगी तो सफर सुरक्षित रहेगा। उन्होंने छात्राओं को नियमों की जानकारी के साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए। यह भी बताया कि प्रशिक्षु (लर्निंग) लाइसेंस बनवाने को कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन आवेदन से लर्निंग लाइसेंस जारी हो जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत एआरटीओ ने सुरक्षित सफर के तरीके बताए। उन्होंने नींद, नशा, तेज गति, खराब मौसम, खराब सड़कें व वाहन चालक की अन्य लापरवाही से अक्सर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि परिवार के किसी सदस्य की हादसे में जान जाने पर परिवार पर इसका काफी असर पड़ता है। यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। हेलमेट का प्रयोग न होने से 60 प्रतिशत लोगों की जान सिर पर चोट की वजह से जाती है। वाहन का चालान या फिर किसी को बंद करके सुधारा जाए, यह सही नहीं है। गलतियों के बाद भी न सीखने पर हादसे का शिकार होते हैं। प्राचार्य डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. रेखा सिंह आदि ने विचार रखे। संचालन पिंदर सिंह ने किया। डॉ. वीके शर्मा, डॉ. मधुर मिश्रा, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. आर्निका दीक्षित, डॉ. सौरभ सक्सेना, डॉ. हरिशंकर, तहमीना शम्सी, अनूप शुक्ला, कमलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

छात्राओं ने पूछे सवाल
सवाल- लर्निंग लाइसेंस होने पर वाहन सीखने के अलावा अकेले चलाने पर तो कोई कार्रवाई नहीं होती-लक्ष्मी देवी
जवाब-वाहन सीखने के समय लर्निंग लाइसेंस के साथ किसी लाइसेंसधारी का होना जरूरी है। ऐसा न होने पर वाहन का चालान हो जाएगा।
सवाल-बाइक, स्कूटी पर वाहन चालक के साथ क्या पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट लगाना जरूरी है। रीतू
जवाब-हेलमेट दोनों के लिए जरूरी है। मगर अभी देखने में आता है कि बाइक चलाने वाले ही हेलमेट नहीं लगा रहे हैं।
000000
यातायात नियमों के पालन को ली शपथ
समारोह में एआरटीओ ने विद्यार्थियों और महाविद्यालय स्टाफ को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों और स्टाफ ने हाथ उठाकर शपथ ली। समारोह में महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन पर तीन छात्राओं सहित पांच विद्यार्थियों को महाविद्यालय की ओर से एआरटीओ ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन करने के साथ लोगों को नियम पालन कराने को जागरूक करूंगी। - स्वाती सिंह।
कार्यक्रम में ऐसे कई नियम बताए गए। इनकी जानकारी पहले नहीं थी। - रूपाली देवी।
मैं लोगों को भी हेलमेट, सीट बेल्ट के प्रयोग को जागरूक करूंगी। - रीतू देवी।
थोड़ी सी लापरवाही पर जान जा सकती है या शारीरिक विकलांगता पूरी जिंदगी को मिल सकती है। संभल कर वाहन चलाए। खुद सुरक्षित रहने के साथ दूसरे सुरक्षित रहें, यह बड़ी बात है। - आफरीन।

कार्यक्रम में शपथ लेती छात्राएं।

कार्यक्रम में शपथ लेती छात्राएं।- फोटो : PILIBHIT

 

कार्यक्रम में छात्राओं को पुरस्कृत करते एआरटीओ, प्राचार्य।

कार्यक्रम में छात्राओं को पुरस्कृत करते एआरटीओ, प्राचार्य।- फोटो : PILIBHIT

 

स्वाती।

स्वाती।- फोटो : PILIBHIT

 

रूपाली देवी।

रूपाली देवी।- फोटो : PILIBHIT

 

रीतू।

रीतू।- फोटो : PILIBHIT

 

संबोधित करते प्राचार्य डॉ. एसके शर्मा।

संबोधित करते प्राचार्य डॉ. एसके शर्मा।- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed