फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Get appointment letters 249 stray candidate

नियुक्ति पत्र पाने को  भटके 249 अभ्यर्थी

Wed, 29 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 29 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Get appointment letters 249 stray candidate
भर्ती - फोटो : pilibhit, beureu
15 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हाईकोर्ट द्वारा नियुक्ति पत्र पर लगाई गई रोक के बाद 249 अभ्यर्थी बुधवार को नियुक्ति पत्र पाने के लिए भटकते रहे। कुछ अभ्यर्थियों ने डीएम से मिलकर नियुक्ति पत्र दिलाने की मांग की, जिस पर डीएम ने जल्द ही नियुक्ति पत्र दिलाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती को लेकर 14 और 23 जून को 249 अभ्यर्थियों ने बीएसए कार्यालय में हुई काउंसलिंग में भाग लिया था। उधर, 28 जून को शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत बीएसए कार्यालय में महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों द्वारा विकल्प पत्र भरने के बाद जमा किया गया था। महकमे द्वारा इन सभी अभ्यर्थियों को एक दो दिन में नियुक्ति पत्र जारी करने का आश्वासन दिया था। इस बीच हाईकोर्ट द्वारा नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगा दी गई। हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाने की जानकारी पर अभ्यर्थियों में हड़कंप मच गया। उधर, बुधवार सुबह होते ही तमाम अभ्यर्थी बीएसए कार्यालय पहुंच गए और नियुक्ति पत्र दिलाने की मांग की। बताते हैं कि अभ्यर्थियों को कोई स्पष्ट उत्तर नहीं मिला। उधर, बीटीसी संघर्ष समिति के रतनदीप के नेतृत्व में अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से भी मिला और मामले की पूरी जानकारी दी। डीएम ने जल्द ही नियुक्ति पत्र दिलाने का आश्वासन दिया। उधर, अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र न मिलने पर बीएसए कार्यालय पर लगातार प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।  
विज्ञापन


जिलाधिकारी द्वारा शिक्षक भर्ती संबंधी पत्रावली मांगी गई है। उनके निर्णय के बाद ही नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 
- उमेश गौतम, प्रभारी बीएसए

नियुक्ति पत्र जारी करने से संबंधित हाईकोर्ट का कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। प्रभारी बीएसए से संबंधित पत्रावली मांगी गई है। जल्द ही नियुक्त पत्र जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- मासूम अली सरवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed