{"_id":"b9696a62b9f040d9800f69ed8c024f16","slug":"general-manager-north-east-railway-today-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे आज आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे आज आएंगे
पीलीभीत
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा चार मार्च को ब्राडगेज कार्यों का जायजा लेंगे। महाप्रबंधक के दौरे के चलते एक दिन पूर्व रेलवे परिसर को सजाने संवारने के साथ रेलवे यार्ड में चल रहे ब्राडगेज कार्य भी तेज गति से होते दिखे।
महाप्रबंधक चार मार्च शाम को यहां सड़क मार्ग से पहुंच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक उनके आगमन की सूचना स्थानीय रेल अफसरों को करीब सप्ताह भर पूर्व ही हो चुकी थी, ऐसे में रेलवे परिसर में खामियां को कई दिन पहले से ही दुरुस्त किया जाने लगा था। पूरे रेलवे परिसर की साफ सफाई के साथ रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर नया गेट लगाया गया है। वहीं मीटरगेज स्टीम क्रेन के उद्घाटन को लगने वाली शिलालेख का बृहस्पतिवार को स्थान परिवर्तन कर उसे क्रेन के प्लेटफॉर्म पर स्थापित किया गया है। जीएम के निरीक्षण के दौरान पिछली बार की तरह कहीं दोबारा चूक न हो जाए, रेल अफसर बृहस्पतिवार को परिसर में घूम-घूमकर खामियां तलाश कर उन्हें दुरुस्त कराने में जुटे देखे गए।
ब्राडगेज कार्यों में आई तेजी
जीएम के शुक्रवार को होने वाले दौरे के चलते रेलवे यार्ड में चल रहे ब्राडगेज कार्यों में बृहस्पतिवार को काफी तेजी दिखी। मुख्य प्लेटफार्म के समीप बनाई जा रही वाशिंग एप्रिन को पूरा करने में कर्मचारी मशक्कत करते देखे गए।
विज्ञापन
लाखों खर्च, लेकिन यात्रियों को भूले अफसर
जीएम का दौरा ठीकठाक निपट जाए, रेल महकमा इसको लेकर चंद दिनों में लाखों रुपये ठिकाने लगा चुका है, लेकिन इस कवायद में यात्रियों की सुविधा के नाम पर चंद पंखे लटकाने के सिवा कुछ भी होता नहीं दिखा। हालांकि स्थानीय रेल अफसर यहां सबकुछ यात्रियों की सुविधाओं के लिए ही करने की बात कह रहे हैं।