फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   General body meeting was held amidst uproar, budget was approved

Pilibhit News: हंगामे की बीच हुई सामान्य निकाय बैठक, बजट को मिली मंजूरी

Sat, 25 Jan 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 25 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
General body meeting was held amidst uproar, budget was approved
बीसलपुर गन्ना समिति की बैठक में संबोधित करते विधायक विवेक वर्मा। संवाद
बीसलपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में हंगामे के बीच 10 से अधिक प्रस्ताव पारित किए गए। 1.64 करोड़ रुपये का वार्षिक बचत का बजट भी पास किया गया। सर्वसम्मति से पिछली बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में कस्बा बिलसंडा में खाली पड़ी गन्ना विभाग की जमीन पर दुकानें बनवाने, चुर्रासकतपुर, जोगीठेर, बलदेवपुर की खाद गोदामों के भवनों की रंगाई-पोताई करवाने, बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल की बरखेड़ा, मकसूदपुर की इकाइयों से किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान अतिशीघ्र दिलवाने आदि पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

समिति कर्मचारियों का वेतन नियमानुसार बढ़ाने, समिति परिसर में किसानों के बैठने के लिए सीमेंट की सीटें बनवाने, गन्ना केंद्रों पर मानक के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने, जोगीठेर गोदाम के द्वार पर दुकानें बनवाने आदि प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष का बजट भी पास किया गया। यह बजट सात करोड़, 52 लाख, 91 हजार रुपये की अनुमानित आय और पांच करोड़, 88 लाख, 69 हजार रुपये के अनुमानित व्यय का है।
बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा व मकसूदपुर की ओर से किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान न करने, किसानों की गन्ना से संबंधित समस्याएं हल न किए जाने, वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक का एजेंडा सभी सदस्यों को न भेजे जाने आदि मुद्दों को लेकर बैठक में हंगामा भी हुआ। हंगामे की वजह से बैठक की कार्यवाही कुछ समय के लिए बाधित हो गई।

मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने सदस्यों को समझा कर हंगामा शांत कराया। विधायक ने कहा कि किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर का विस्तारीकरण और उसमें डिस्टलरी लगवाने का पूरा प्रयास करेंगे। बैठक की अध्यक्षता संचालक मंडल के अध्यक्ष राजेश सिंह ने और संचालन समिति सचिव राजेश कुमार ने किया। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, इफको के प्रांतीय उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, आलोक सिंह और आयुष मिश्रा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed