{"_id":"65db7fd2d26d0ae0f10a290c","slug":"gayatri-and-vedic-yagya-held-in-bisalpur-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-112560-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीसलपुर में हुआ गायत्री और वैदिक यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीसलपुर में हुआ गायत्री और वैदिक यज्ञ
विज्ञापन
बीसलपुर के शक्ति पीठ पर आयोजित यज्ञ में मौजूद लोग । स्रोत - आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। रविवार को शक्तिपीठ में गायत्री और आर्यसमाज भवन में वैदिक यज्ञ हुआ।
शक्तिपीठ में गायत्री परिवार के परव्राजक राजेंद्र प्रसाद ने विधि विधान से यज्ञ कराया। कार्यकर्ताओं ने विश्व कल्याण के लिए यज्ञ में आहुतियां डालकर परिक्रमा की। कुछ साधकों ने अपनी एक-एक बुराई छोड़ने और उसके स्थान पर एक एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम स्थल पूरे समय जयघोषों से गूंजता रहा। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर गायत्री परिवार के तहसील प्रभारी सत्यपाल यादव, ब्लॉक प्रभारी प्रताप सिंह तोमर, भावना, ममता, अलका, सोनी, निसा, आशीष, बेंचेलाल, ओमप्रकाश, कृष्णपाल और देवकी नंदन समेत काफी संख्या में गायत्री परिजन मौजूद थे।
आर्यसमाज भवन में हुए वैदिक यज्ञ में आर्यजनों ने आहुतियां डालीं। इस मौके पर वेदों का स्वाध्याय भी किया गया। जयधोष और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। इस मौके पर आर्यसमाज के प्रधान मोहन स्वरूप गंगवार, पूर्व प्रधान डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. भूपराम वेदार्थी, ओमप्रकाश गंगवार, देवेंद्र कुमार, डॉ. राजेश शर्मा, विजय कुमार और रामभरोसेलाल समेत काफी आर्यजन मौजूद थे।