{"_id":"5f4e8b888ebc3e54b9234431","slug":"gauvanshiya-animal-murder-pilibhit-news-bly418298696","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौलतपुर पट्टी में गोवंशीय पशु की हत्या, तीन संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौलतपुर पट्टी में गोवंशीय पशु की हत्या, तीन संदिग्ध हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। घायल गोवंशीय पशु की कुछ ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। गोवंशीय पशु की हत्या के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे गो रक्षक दल और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
थाना क्षेत्र के दौलतपुर पट्टी में एक गोवंशीय पशु की कुछ लोगों ने पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी। मंगलवार सुबह जब गोवंशीय पशु का शव पड़ा मिला। तो मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी मिलने पर गौ रक्षक दल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। गौ रक्षक दल के पदाधिकारियों ने गांव के तीन लोगों पर गाय की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गोवंशीय पशु को गड्ढे में दफन करने के बाद गांव के ही सत्यप्रकाश पांडे की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छानबीन की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।