{"_id":"619945cd67b50c623f272617","slug":"gas-will-reach-homes-through-pipeline-soon-pilibhit-news-bly4667823104","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द घरों में पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द घरों में पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस
विज्ञापन
पीलीभीत। सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने शनिवार को केजीएन कालोनी फेस-2 गैस की पाइप लाइन के काम का हवन पूजन कर शुभारंभ किया। कार्यदायी संस्था ने दावा किया कि दो माह के अंदर एक मोहल्लों के घरों को गैस की सप्लाई दे दी जाएगी। जबकि दो साल में पूरे शहर में लाइन डाल दी जाएगी।
शहर स्थित केजीएन कॉलोनी में शनिवार शाम चार बजे विधायक ने पीएनजी गैस पाइन लाइन डालने का शुरू किया। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने काम को शुरू कर दिया। देर शाम तक दो घरों पाइप लाइन पहुंचा दी थी। कार्यदायी संस्था ने दावा किया कि दो माह के अंदर केजीएन कॉलोनी में लाइन डालने के साथ ही घरों सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। जबकि पूरे शहर में करीब 220 किलोमीटर पाइप लाइन डालने का काम दो साल में पूरा करने के बाद कनेक्शन शुरू कर दिए जाएंगे। लोगों को घरों में गैस की सप्लाई मिलने से काफी आसानी हो जाएगी। पाइप लाइन से मिलने वाली गैस से महीने का खर्च काफी कम हो जाएगा। उद्घाटन के दौरान प्रोजेक्ट चीफ मैनेजर चिंमोई विश्वास, भाजपा नगराध्यक्ष विकास श्रीवास्तव मौजूद रहे।