फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gang raped hostage for ten months

युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप, आरोपियों के चंगुल से छूटी युवती ने थाने में आपबीती सुनाई

Tue, 21 Jun 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gang raped hostage for ten months
बीसलपुर। करीब दस माह पहले फुसलाकर मेरठ ले जाई गई युवती रविवार को थाने पहुंची और पुलिस को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने की आपबीती सुनाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले अनुसूचित वर्ग के व्यक्ति ने बताया कि 10 माह पहले तीन लोग उनकी 19 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर ले गए थे। जिला बागपत के कस्बा बड़ौत में एक किराये के मकान में बंधक बनाकर उसे रखा। इन लोगों ने उनकी बेटी को बंधक बनाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे मारा-पीटा, जान से मारने की धमकी दी। इस बीच युवती ने भागने का काफी प्रयास किया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। युवती रविवार को किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही युवती के घरवाले भी आ गए। युवती के पिता ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर फुसलाकर भगा ले जाने, बंधक बनाने, सामूहिक दुष्कर्म करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी राबिद उर्फ अरविंद, शेर सिंह, मोर सिंह उर्फ मोहर सिंह को नामजद किया है। युवती के भागते ही आरोपी भी पीछे-पीछे आ रहे थे। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविवार देर रात बरेली रोड के भड़रिया मोड़ से तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed