{"_id":"6647a796f01cb89d1e065a84","slug":"gang-rape-victim-shunned-when-complaint-was-made-report-filed-after-three-days-pilibhit-news-c-4-1-bly1009-403505-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को टरकाया, शिकायत हुई तो तीन दिन बाद दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को टरकाया, शिकायत हुई तो तीन दिन बाद दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
पीलीभीत। बिलसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी से दो युवकों और एक किशोर ने खेत पर बने कमरे में दुष्कर्म किया। बाद में उसे गंभीर हालत में वहीं छोड़कर आरोपी भाग गए। पीड़िता और उसके परिवार वाले जब शिकायत लेकर बिलसंडा थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें धमका कर भगा दिया। मामले ने जब तूल पकड़ा तो तीन दिन बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
पीड़िता की मां ने बताया है कि वह बीती 14 मई को पति और अपने बहन-बहनोई के साथ बीसलपुर गई थी। वहां कार की सर्विस कराने के बाद बहन-बहनोई को छोड़ने के लिए अमरिया क्षेत्र के गांव में गई। इस दौरान दोपहर करीब 12 बजे उसने अपनी पुत्री को फोन कर जरूरी कां के लिए घर के पास स्थित खेत पर भेजा। खेत पर छोटा सा कमरा भी बना है। पुत्री ने इस कमरे का ताला खोलकर जैसे ही बाल्टी को निकाला, तभी एक युवक ने उसे पकड़ लिया। युवक के दो दोस्त भी उसके साथ थे। महिला का आरोप है कि उन लोगों ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और मरणासन्न हालत में वहीं छोड़कर भाग गए।
महिला ने बताया कि काफी देर तक जब पुत्री घर नहीं पहुंची तो उनकी छोटी बेटी अपनी बहन के बारे में जानकारी करने के लिए खेत पर पहुंची। उसको वहां बेहोश पड़े होने की जानकारी उसने घर वालों को दी। इसके बाद परिवार वाले वहां पहुंचे और पुत्री को घर ले आए। बाद में किशोरी ने पूरे मामले का जानकारी दी। महिला ने बताया कि इस दौरान वह भी पति के साथ वहां पहुंच गई। वे लोग शिकायत करने के लिए बिलसंडा थाने पहुंचे, तो वहां से भगा दिया गया। इसके बाद मामले की शिकायत महिला आयोग व मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई गई। इस महिला का कहना है कि बिलसंडा पुलिस समझौता कराने की कोशिश करती रही। उसका आरोप है कि इस दौरान धमकाया भी गया। बाद में जब फजीहत हुई तो तीन दिन बाद सोनू, फूलबाबू और एक किशोर के खिलाफ रिपोर्ट कर ली गई।
विज्ञापन
-
मौके पर छूटा आरोपी का मोबाइल
पीड़िता की मां ने बताया कि घटना के दौरान खींचतान में जहां आरोपी की कमीज का बटन टूटकर गिर गया, वहीं भागते समय उसका मोबाइल भी वहीं पर गिर गया। महिला का कहना है कि मोबाइल उनके पास है। आरोप है कि उनके कहने पर भी पुलिस ने पुत्री का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया, बल्कि तीन दिन तक उन्हें धमकाया जाता रहा। पीड़िता की मां के अनुसार आरोपियों को बिलसंडा पुलिस ने लगातार संरक्षण दिया। आरोपी तीन दिनों तक गांव में ही खुलेआम घूमते रहे और उन्हें जान से मारने की धमकी देते रहे पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
-
परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच की गई। इसमें दो पक्षों में आपसी विवाद का मामला सामने आया। महिला की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म की धाराओं में तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
- विशाल चौधरी, सीओ, बीसलपुर