फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gang rape by feeding narcotics to minor girl students

नाबालिग छात्राओं को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 11 May 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Gang rape by feeding narcotics to minor girl students
पीलीभीत। शहर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली दो छात्राओं के साथ चार लोगों ने नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र की एक महिला ने कोर्ट आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि उसकी नाबालिग पुत्री और भतीजी इंटरमीडिएट की छात्राएं हैं। दोनों सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। उसके पति की जहानाबाद के गांव ठकिया बदलू निवासी मोहम्मद यासीन, बिलई पसियापुर निवासी नईम अहमद, आलमडांडी निवासी चंद्रपाल, गौनेरी बदी निवासी नीलेश कुमार से जान पहचान है।
विज्ञापन

इसी का फायदा उठाकर चारों आरोपी तीन अप्रैल को छात्राओं के कमरे पर पहुंच गए। नशीला पदार्थ खिलाकर दोनों को बेसुध कर दिया और कमरा बंद कर चारों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान अचानक वह अपने पुत्र के साथ कमरे पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो न्यायालय की शरण ली गई। अब पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चारों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed