फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ganesh Chauth fair has been the pride of Pilibhit for 35 years,ganesh chauth fair

35 सालों से पीलीभीत की शान बना हुआ है गणेश चौथ मेला

Tue, 30 Aug 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chauth fair has been the pride of Pilibhit for 35 years,ganesh chauth fair
पीलीभीत गणेश चौथ मेले का फाइल फोटो - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत वर्षों से गणेश चौथ मेला पीलीभीत की शान बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में गणेश चौथ का मेला पीलीभीत और चंदौसी में ही लगता है। पीलीभीत में पिछले 35 वर्ष से लग रहे इस मेले की शुरुआत 1984 में हुई थी।
विज्ञापन

शहर के रहने वाले हरीकिशोर और प्रवीन बंसल चंदौसी गए थे। वहां गणेश चौथ का मेले को देखकर उन्होंने भी यहां मेला शुरू करवाया था। तब महज एक दिन के लिए मेला लगा था। इस दिन महज भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई थी। इसके बाद 1985 में सात दिन का मेला शहर के मीना बाजार में लगा था। इसके बाद साल दर साल मेला बढ़ता चला गया।
विज्ञापन

गणेश चौथ के मेले में काफी संख्या में लोग उमड़ने लगे। इस कारण 1992 में इसे रामलीला मैदान में शिफ्ट कर दिया गया। तब तत्कालीन शिक्षामंत्री नेपाल सिंह ने मेले का उद्घाटन किया था। इसके बाद मेले में उत्तर प्रदेश के कई जिलों से दुकानदार आने लगे। 1999 में तो मेला 22 दिन का लगा। पहले तो मेले के लिए दुकानदारों को बुलाना पड़ता था। बाद में हाल यह हो गया कि खुद दुकानदारों को सालभर इस मेले का इंतजार रहता था। मेले के लिए दो महीने पहले से ही अलग-अलग जिलों में लोग सामान तैयार करना शुरू कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के कारण दो साल नहीं हो सका आयोजन
कोरोना संक्रमण के कारण वर्ष 2020 व 2021 में गणेश चौथ मेले का आयोजन नहीं हो सका। इससे पहले हर साल मेला पूरी भव्यता के साथ होता रहा। दूर-दूर से लोग मेला देखने यहां आते थे। रामलीला कमेटी से विवाद होने के बाद इस बार मेले के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति है। अदालत के आदेश के बाद ही मेला हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed