{"_id":"6793deabf2429a0910084e44","slug":"gandhi-stadium-won-the-final-by-defeating-diamond-club-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-129590-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डायमंड क्लब को हराकर गांधी स्टेडियम ने जीता फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डायमंड क्लब को हराकर गांधी स्टेडियम ने जीता फाइनल
Sat, 25 Jan 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।संवाद
पीलीभीत। उत्तर प्रदेेश दिवस पर शुक्रवार को गांधी स्टेडियम में हुई बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में स्टेडियम की टीम ने बाजी मारी। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
फुटबॉल प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया। पहला मैच डायमंड क्लब पीलीभीत और रानी अवंतीबाई इंटर कॉलेज के बीच हुआ। इसमें डायमंड क्लब ने 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच रोटरी क्लब और भसीन इंटरनेशनल स्कूल के बीच हुआ। इसमें भसीन की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की।
तीसरे मैच में डीएफए पीलीभीत ने भसीन इंटरनेशनल बी टीम को 5-0 से हराया। चौथा मैच गांधी स्टेडियम और स्टार क्लब के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
इसके बाद पहले सेमीफाइनल में डायमंड क्लब ने पेनॉल्टी शूटआउट में रोटरी क्लब को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल मैच डीएफए और गांधी स्टेडियम के बीच हुआ। इसमें गांधी स्टेडियम ने 2-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच में गांधी स्टेडियम ने 7-0 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह के निर्देशन में कराई गई।