{"_id":"6706c37b6b0bec540f06f1ac","slug":"gandhi-and-sanjay-gandhi-parks-will-be-built-high-masts-will-be-installed-at-12-intersections-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123785-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गांधी एवं संजय गांधी पार्क बनेगा, 12 चौराहों पर लगेंगी हाईमास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गांधी एवं संजय गांधी पार्क बनेगा, 12 चौराहों पर लगेंगी हाईमास्ट
विज्ञापन
पूरनपुर नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता एवं ईओ ।संवाद
पूरनपुर। नगर पालिका की बैठक में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना (सीएम-वीएनवाई) के तहत नगर में पांच साल में कराए जाने वाले विकास कार्यों को स्वीकृत दी गई। इसमें नगर के रामलीला मेला मैदान में बरातघर बनवाने, गांधी और संजय गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण कराने आदि का निर्णय लिया गया। इसके अलावा दिवाली पर नगर की मुख्य सड़कों पर सजावट कराने, प्रमुख 12 चौराहों पर हाईमास्ट लाइट लगवाने का प्रस्ताव पास किया गया।
चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना को सर्वसम्मति से पास किया गया। लेखाकार दिनेश भारती ने बताया कि पांच साल में इस कार्य योजना को पूरा कर लिया जाएगा। वर्ष 2024-25 में साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से रामलीला मेला मैदान पर बरातघर, 90 लाख रुपये से गांधी पार्क और संजय पार्क का सौंदर्यीकरण, 50 लाख रुपये से ओपन जिम बनवाया जाएगा। वर्ष 2026 तक 90 लाख की लागत से डिजिटल पुस्तकालय खुलवाने, वर्ष 2026-27 में 70 लाख रुपये की लागत से रैन बसेरा, 50 लाख रुपये से खेल योजना बनाई जाएगी।
वर्ष 2028-29 में एक करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। सदस्य आसिम रजा बब्लू ने नगर क्षेत्र में शौचालय टैंक मशीन से सफाई के लिए चार हजार और देहात क्षेत्र मेंं 5500 किराया तय करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्व सम्मति से पास कर दिया गया।
विज्ञापन
बैठक में सदस्यों ने बगैर नक्शा के दुकानें, मकान बनाने का मामला रखा। तय हुआ कि बगैर नक्शा के दुकान और मकान का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। ब्लॉक चौराहा पर वातानुकूलित शौचालय बनवाने, नगर पालिका की ओर से नगर में लगवाए गए वाटर कूलरों पर एलको पैनल लगवाना तय हुआ।
नगर के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, नगर पालिका के एक पुराने वाहन की मरम्मत कराकर उसको शव वाहन बनवाने, नगर में सड़क निर्माण के बाद लगने वाले शिलापटों में नगर पालिका सदस्य का नाम शामिल कराने, दीपावली पर नगर की प्रमुख सड़कों की सजावट कराने, 12 प्रमुख चौराहों पर हाईमास्ट लाइट लगवाने आदि का प्रस्ताव पास किया गया।
बैठक में सदस्य उर्मिला देवी ने वार्ड में सफाई कर्मचारी बढ़वाने की मांग की। अनुज गुप्ता ने नगर में ई-रिक्शा संचालन पर लगने वाले जाम की समस्या रखी। बगैर पंजीकरण और बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के रिक्शा संचालन पर रोक लगवाने, दिवाली पर तीन दिन तक यातायात व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की। इस पर ईओ लालचंद भारती ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान को आरटीओ, एसपी और एसडीएम को पत्र भेजा जाएगा।
नीलामी में बोली लगाने के लिए जमा करने होंगे 50 हजार
नगर पालिका की ओर से नगर में दो स्थानों पर दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। दुकानों की नीलामी में बोली लगाने वाले से 50 हजार रुपये जमा कराने और बोली लगाने वाले के हक में नीलामी न छूटने पर उसकी धनराशि तीन महीने बाद लौटाने का निर्णय लिया गया।
अस्थायी अतिक्रमण हटवाकर दुकानों का कराया जाएगा निर्माण
बैठक में नगर पालिका के सामने नगर पालिका की एक दुकान, कोतवाली रोड पर दो दुकानों की जगह पर स्थायी अतिक्रमण का मामला भी बोर्ड की बैठक मेें उठा। तय हुआ कि नगर पालिका की जमीन से स्थायी अतिक्रमण हटवाकर दुकानों का निर्माण कराया जाएगा।