{"_id":"e5e26837486435246f98fb99dbfd78b0","slug":"fundamental-trainee-teachers-begin-the-process-of-appointment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू
plibhit
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके दूसरे चरण के प्रशिक्षु शिक्षकों ने मौलिक नियुक्ति को लेकर काउंसलिंग में हिस्सा हुआ। काउंसलिंग करा चुके प्रशिक्षु शिक्षकों को 30 दिसंबर को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में मंगलवार को दूसरे चरण के प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू हुई। प्रक्रिया के तहत 196 प्रशिक्षु शिक्षकों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। इस दौरान महिला व विकलांग प्रशिक्षु शिक्षकों के विकल्प पत्र भरवाए गए।
विज्ञापन
काउंसलिंग को लेकर महिला व पुरुष प्रशिक्षुओं के लिए अलग अलग काउंटर की व्यवस्था की गई। पुरुष प्रशिक्षु शिक्षकों की काउंसलिंग खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम सिंह राणा व महिला प्रशिक्षु शिक्षकों की काउंसलिंग बीएसए अंबरीष कुमार यादव की देखरेख में संपन्न हुई। काउंसलिंग प्रक्रिया शाम चार बजे तक जारी रही। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी उमेश गौतम, विनोद गंगवार, वरिष्ठ लिपिक संजय सिंह, सौरभ सक्सेना आदि मौजूद रहे। बीएसए ने बताया कि काउंसलिंग करा चुके प्रशिक्षु शिक्षकों को 30 दिसंबर को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
766 प्रशिक्षु शिक्षकों की मिल चुकी है नियुक्ति
जिले में प्रथम चरण में शामिल 820 प्रशिक्षुओं में से 766 प्रशिक्षुओं को नवंबर माह में नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। अब दूसरे चरण के 196 प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू की गई है।