{"_id":"5e8f56be8ebc3e76d21692ff","slug":"fsda-raid-in-pilibhit-pilibhit-news-bly402204147","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएसडीए टीम ने किराना के साथ गुटका बिकते पकड़ा, दुकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएसडीए टीम ने किराना के साथ गुटका बिकते पकड़ा, दुकान सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एफएसडीए (फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) टीम ने लॉकडाउन के दौरान प्रतिबंध के बावजूद जहानाबाद में किराना दुकान में पान मसाला (गुटका) बिकते हुए पकड़ लिया। इसके बाद दुकान का लाइसेंस निरस्त कर सील कर दिया है।
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। इसमें सरकार ने पान मसाला गुटका पर भी प्रतिबंध लगा रखा है। लॉकडाउन के बाद पान, मसाला और गुटखा की बिक्री पर पूरी तरह से रोक है। फिर भी दुकानदार ये चीजें बेच रहे हैं और बदले में अधिक दाम वसूल रहे हैं। एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को शिकायत मिली कि जहानाबाद कस्बे में गुप्ता किराना स्टोर पर पान मसाला बेचा जा रहा है। इस सूचना पर टीम ने छापा मारकर दुकान से गगन गुटका के 32 पैकेट और स्ट्रांग गुटका के 27 पैकेट बरामद किए। कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया है। इसके अलावा आसपास की दुकानों में छानबीन की।