फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Friend held friend hostage over transaction

Pilibhit News: लेनदेन को लेकर दोस्त ने दोस्त को बनवाया बंधक

Mon, 19 Feb 2024 10:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Friend held friend hostage over transaction
परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप, देर रात तक थाने में होता रहा हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



बरखेड़ा। मचवाखेड़ा निवासी बृजनंदन ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसके भतीजे संतोष कुमार को रविवार को दिन में दो बजे उसके दोस्त बनहाई निवासी अंकित ने फोन कर बीसलपुर बुलाया। बाद में वहां अन्य लोगों के हवाले कर दिया। उन लोगों ने भतीजे संतोष को बंधक बनाकर फोन किया और 60 हजार रुपयों की मांग की।
बृजनंदन का कहना है कि उसने सूचना बीसलपुर पुलिस को दी। जब वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा तो चौसरा निवासी रिंकू मौजूद था। पुलिस के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। बंधक बनाए गए संतोष को भरड़िया मोड़ के आगे एक कमरे से रात एक बजे बरामद कर लिया गया। अंधेरा होने के कारण वहां खड़े अन्य छह से सात लोग भाग गए।
विज्ञापन

आरोपी रिंकू को पुलिस थाने ले आई। संतोष कुमार को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एसआई सिद्धांत शर्मा ने बताया कि मामला लेनदेन का लग रहा है। शेष लोगों को हिरासत में लेने के बाद ही घटना की जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed