{"_id":"8e944052bb4e56d13fe635069dc76fdc","slug":"fourth-phase-today-polling-proceeded-parties-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे चरण का मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे चरण का मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना
पूरनपुर
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में 29 अक्तूबर को होने वाले मतदान को बुधवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई। चौथे चरण में ब्लाक क्षेत्र के 247 मतदान केंद्रों के 539 बूथों पर मतदान होगा। इसमें क्षेत्र पंचायत के 258 सदस्य पद के लिए 1045 व जिला पंचायत सदस्य पद के 11 पदों पर 197 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 389128 मतदाता करेंगे।
मंडी समिति परिसर से बुधवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। सुबह साढ़े छह बजे से ही कर्मचारियों का मंडी समिति में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। प्रशासन से प्राप्त चुनाव ड्यूटी के अनुसार पोलिंग पार्टियों के सदस्यों के मिलने पर पीठासीन अधिकारियों ने अपने सेक्टर टेबिल पर पहुंचकर चुनाव सामग्री प्राप्त की।
अधिकांश कर्मचारियों ने प्रत्याशियों, वोटरों आदि के अनुसार चुनाव सामग्री का मिलान कर मोहर लगाकर हस्ताक्षर किए। पोलिंग पार्टियों की रवानगी अपराह्न एक बजे से शुरू होकर साढ़े तीन बजे तक हुई। सबसे पहले शारदा पार क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को ब्लाक क्षेत्र के 247 मतदान केंद्रों के 539 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। मतदान कराने को बूथ तैयार कर दिए गए हैं। चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 258 पदों पर 1045 प्रत्याशी, जिला पंचायत के 11 पदों के लिए 197 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
डीएम, एसपी ने किया निरीक्षण
पूरनपुर। मंगलवार की देरशाम डीएम मासूम अली सरवर, एसपी जवाहर ने मंडी समिति पहुंचकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर हुई तैयारियों की जानकारी की। अव्यवस्था न होने और बुधवार को समय से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के निर्देश दिए।
छह जोन, 25 सेक्टर में बांटा गया क्षेत्र
पूरनपुर। मतदान को ब्लाक को छह जोनल, 25 सेक्टर में बांटा गया है। 23 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस, 76 को अतिसंवेदनशील, 68 को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।
नजर बचते ही गायब हो जाते थे कर्मचारी
पूरनपुर। चुनाव में बूथों के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के अलावा रिजर्व में भी कर्मचारी रखे गए थे। कई कर्मचारियों के अनुपस्थित होने पर रिजर्व वाले कर्मचारियों को लगाया गया। कहीं रिजर्व से ड्यूटी न लग जाए। इसको लेकर कर्मचारी बचते देखे गए। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह को कई बार रिजर्व पंडाल में पहुंचकर कर्मचारियों को स्वयं बुलाकर लाना पड़ा, लेकिन बुलाकर लाए गए कर्मचारी अफसरों की नजर बचते ही फिर गायब हो जाते थे। एसडीएम ने इस पर दो-तीन कर्मचारियों की फटकार भी लगाई।
वाहनों को ढूंढने को भटकते रहे कर्मचारी
चुनाव में लगाए गए वाहन मंडी में बेतरतीब खड़े थे। इसको लेकर कर्मचारियों को वाहन ढूढने को भटकना पड़ा। कई कर्मचारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने वाहन तक पहुंचाया।
सीओ को संभालनी पड़ी वाहन व्यवस्था
चुनाव में ड्यूटी करने को आए तमाम कर्मचारी अपने निजी वाहनों से मंडी पहुंचे थे। वाहनों की भारी संख्या पर सुबह एक बार तो मंडी में पंडाल तक पहुंचने वाले कर्मचारियों को भारी असुविधा हुई। इसके बाद मंडी में एक स्थान पर टीम के साथ सीओ ने स्वयं खड़े होकर पंडाल के समीप जाने वाले वाहनों को रुकवाकर मंडी में ही एक साइड मेें खड़े करवाएं।
भारी संख्या में लगाए गए सुरक्षाकर्मी
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में मतदान को भारी सुरक्षाकर्मी लगाए गए है। सीओ राजेश्वर सिंह ने बताया कि सात सीओ स्तर के अफसअर, नौ इंस्पेक्टर/एसओ, 172 उपनिरीक्षक, 142 हेड कांस्टेबिल, 825 आरक्षी, 954 होमगार्ड, 273 पीआरडी, 539 चौकीदार, चार कंपनी पीएसी लगाई गई है।
17 वैरियर गए बनाए
सीओ राजेश्वर सिंह ने बताया कि गजरौला थाना क्षेत्र में भी 12 मतदान केंद्र है। उन्होंने बताया कि मतदान को लेकर सर्किल में 17 बैरियर बनाए गए है। छह बैरियर हजारा थाना क्षेत्र में, दो बैरियर गजरौला थाना क्षेत्र मेें, पांच बैरियर माधोटांडा क्षेत्र में, चार वैरियर सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में बनाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने लगाई आपात ड्यूटी
चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने आपातकालीन सुविधा दुरुस्त की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को मंडी समिति में डॉ. बृजवीर सिंह, फार्मेसिस्ट राजेश कुमार की ड्यूटी लगाई गई। ताकि किसी कर्मचारी के अस्वस्थ्य होने पर उसे तुरंत इलाज मिल सके। इसके अलावा 28, 29, 30 अक्तूबर को सीएचसी इमरजेंसी में उनके अलावा डॉ. अभिनव पांडेय, फार्मासिस्ट एचए सिद्दीकी, वार्ड ब्वाय राजकुमार, गौरव, स्टाफ नर्स संदीप पांडेय मौजूद रहेंगे।
गैरहाजिर रहे 40 कर्मचारियों पर होगी एफआईआर
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में लगाए गए कर्मचारियों में 40 कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। उनके स्थान पर रिजर्व में ड्यूटी पर रखे गए कर्मचारियों को भेजा गया। गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ उनके खिलाफ विभागीय कर्रवाई की संस्तुति की तैयारी की जा रही है।
कार्मिक अधिकारी/जिला विकास अधिकारी एके सिंह चंद्रौल ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों में दस पीठासीन अधिकारी, बारह मतदान अधिकरी प्रथम, 15 मतदान अधिकारी द्वितीय, तीन मतदान अधिकारी तृतीय ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। कर्मचारियों को ड्यूटी पर भेजने को कई बार बुलाने को एनाउंस कराया गया। गैरहाजिर होने वाले कर्मचारियों के स्थान पर रिजर्व में लगाए गए कर्मचारियों को पोलिंग पार्टियों के साथ रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि गैरहाजिर रहे कर्मचारियों के खिलाफ अब रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसकी तैयारी कर ली गई है। इसके अलावा उक्त कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जा रही हैै। ताकि लापरवाह कर्मचारियों को सबक सिखाया जा सके।
इन क्षेत्र पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय
वार्ड प्रत्याशी का नाम
11 अमनदीप सिंह
18 रुपेंद्र कौर
31 रामपाल वर्मा
32 जरनैल सिंह
33 चित्रा सिंह
39 अंजु वर्मा
41 पुतुला रानी
42 असपंजे
43 धर्मेंद्र
83 दोदराम
52 पूनम यादव
121 सर्वजीत कौर
149 रामेश्वरी
180 जगदीश सिंह
205 मनप्रीत कौर
252 अरसी असलम