{"_id":"578e646c4f1c1b1f7fc4b830","slug":"four-zone-divided-into-11-sectors-kanvd-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जोन, 11 सेक्टर में बांटी कांवड़ सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जोन, 11 सेक्टर में बांटी कांवड़ सुरक्षा
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन माह को लेकर पुलिस ने सुरक्षा खाका तैयार कर लिया है। इसमें कांवड़ियों की भीड़ का आंकलन करते हुए सख्त बंदोबस्त किए गए है। सुरक्षा व्यवस्था को जोन और सेक्टर में बांटा गया है।
कांवड़ यात्रा के अलावा सावन माह में शिवालयों में भी भक्तों की काफी भीड़ उमड़ेगी। इसको देखते हुए पुलिस ने मंगलवार को सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। सुरक्षा व्यवस्था चार जोन, 11 सेक्टर में विभाजित की गई है। जोनल सुरक्षा का जिम्मा सर्किल अफसर संभालेंगे तो सेक्टर में थाना प्रभारी रहेंगे। इसके अलावा कांवड़ियों के जत्थों को सकुशल मंदिर तक पहुंचाने के लिए 22 मोबाइल पार्टियां बनाई हैं जो जुलूस के साथ रहेंगे। रविवार, खासकर सोमवार को मंदिरों में पीएसी, महिला पुलिस भी तैनात रहेगी। प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में अतिरिक्त फोर्स भी लगाई जाएगी। गौरी शंकर मंदिर के पहले सत्य नारायन मंदिर मोड़ पर वाहनों की पार्किंग रहेगी। इससे आगे वाहन घुसने नहीं दिए जाएंगे। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि सुरक्षा सख्त रहेगी। हंगामा और नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हादसे में बाइक सवार घायल
पीलीभीत। न्यूरिय कस्बे का निवासी मोहम्मद कमर जिला अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने पीलीभीत आ रहा था। कचहरी के पास उसकी बाइक अचानक स्लिप हो गई, जिसमें वह घायल हो गया। युवक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से बरेली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक पलटने से मचा हड़कंप
पीलीभीत। मंगलवार दोपहर को लालकुआं से रेता लेकर शहर आ रहा ट्रक बरहा गांव में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चालक ने किसी तरह कूदकर खुद की जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे में कोई राहगीर हताहत नहीं हुआ।
करंट से झुलसी बालिका, भर्ती
न्यूरिया। क्षेत्र के मैदना गांव निवासी मजदूर भगवान दास की सात वर्षीय पुत्री चांदनी मंगलवार दोपहर को घर के बाहर खेलने गई थी। सड़क किनारे बिजली का तार टूटा पड़ा था। जिससे करंट की चपेट में आकर बच्ची झुलस गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे घर वालों ने बच्ची को बचाया। जिसके बाद उसको इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।