{"_id":"66396222369467f9f20962f4","slug":"four-youths-arrested-four-stolen-bikes-recovered-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-115878-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चार युवक गिरफ्तार, चोरी की चार बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चार युवक गिरफ्तार, चोरी की चार बाइक बरामद
विज्ञापन
दियूरिया पुलिस द्धारा पकड़े गए आरोपी और बरामद की गई बाइके । स्रोत - पुलिस
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली पुलिस ने जंगल में जेठा वाली पुलिया के पास चोरी की चार बाइक बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति भाग गया।
दियोरिया पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोमवार को सुबह जंगल में जेठा वाली पुलिया के पास छापा मारा l पुलिस को देखकर वहां मौजूद चार लोग भागने लगे l पुलिस ने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया l पुलिस चारों को कोतवाली ले आई। इस दौरान मौके से चार बाइक भी बरामद हुईं l
पकड़े गए चारों लोगों ने पुलिस को बताया कि वे बाइकें उन्होंने बरेली के कस्बा बहेड़ी और उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों से चोरी की हैं। उन्होंने अपने सरगना का नाम पता भी बताया। पुलिस ने कथित सरगना के घर उसी समय छापा मारा, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि हल्का दरोगा सलमान अली की तहरीर पर बाइक चोरी करने और छुपाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है l रिपोर्ट में दियोरिया कोतवाली के गांव हिम्मतपुर निवासी मेवाराम, गांव खरदाही निवासी श्रीपाल, वीरपाल, गांव आम डंडा निवासी भीमसेन और थाना करेली के गांव घुंघोरा निवासी सुनील कुमार को नामजद किया गया है।
मुख्य आरोपी वीरपाल अभी फरार है। यही गिरोह का सरगना बताया जा रहा है है। कोतवाल नेे बताया कि बाइकों के नंबरों के आधार पर यह पता लगाया जाएगा कि बाइक कहां से, किसकी और कब चुराई गई है l