{"_id":"678fe216e29cf4932a086c89","slug":"four-trains-cancelled-advocates-created-ruckus-at-bisalpur-station-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-129426-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चार ट्रेनें निरस्त, बीसलपुर स्टेशन पर अधिवक्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चार ट्रेनें निरस्त, बीसलपुर स्टेशन पर अधिवक्ताओं ने किया हंगामा
Tue, 21 Jan 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर रेलवे स्टेशन पर विरोध जताते दैनिक यात्री व अधिवक्ता स्रोत : यात्री
बीसलपुर। पीलीभीत से बीसलपुर होकर शाहजहांपुर जाने और आने वाली चार ट्रेनों को कुछ दिनों के लिए निरस्त किए पर अधिवक्ताओं ने मंगलवार देर शाम रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। आदेश को वापस लेने की मांग की।
पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंड पर चलने वाली चार ट्रेनों को 23 जनवरी से छह फरवरी तक निरस्त किया गया। जानकारी मिलने पर अधिवक्ताओं ने शाम करीब सात पीलीभीत से लौटते समय रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। कहा कि अचानक ट्रेनों का संचालन बंद करने से जनता को असुविधा होगी। बड़ी संख्या में यात्री सुबह की ट्रेन से जिला मुख्यालय जाते हैं। इनमें छात्र, मजदूर, व्यापारी वर्ग शामिल है। कार्य निपटा कर शाम की ट्रेन से वापसी करते हैं।
ट्रेनों का संचालन बंद हो जाने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना होगा। स्टेशन अधीक्षक ने पूर्वोत्तर रेलवे कंट्रोल रूम को अवगत कराया।
प्रदर्शन के दौरान राजकमल रस्तोगी, रामानंद मिश्रा, सुधीर मिश्रा, हेमन्त मिश्र, सुजीत सक्सेना, संजय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद