फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four serious fire house Burns , loss of millions

भीषण आग से चार घर  जले, लाखों का नुकसान

Tue, 26 Apr 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो  पीलीभीत।
ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Tue, 26 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Four serious fire house Burns , loss of millions
आग - फोटो : अमर उजाला
- मंडनपुर में पांच बकरियां जिंदा जली  
विज्ञापन

- राख हुए भूसे के ढेर, आठ बीघा गेहूं भी जला 

 जिले में आग का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को अमरिया और पूरनपुर और बरखेड़ा क्षेत्र में लगी भीषण आग से चार घर जल गए। पांच बकरियों की जिंदा जलकर मौत हो गई और घरों में रखा लाखों का सामान भी जल गया। कई एकड़ भूसा और 16 बीघा गेहूं भी आग की भेंट चढ़ गया। 
घुंघचाई। गांव मंडनपुर निवासी नंदलाल के घर अचानक आग लग गई, जिससे हजारों रुपये का सामान जल गया और उसकी पांच बकरियां जिंदा जल गईं। नंदलाल ने बताया कि आग जंगल की ओर से आई चिंगारी से लगी। आग से गांव के आसपास के नरई के खेतों में आग से कई किसानों का भूसा और नरई जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन

अमरिया। मंगलवार को उत्तराखंड की सीमा पर स्थित सितारगंज चीनी मिल के पास नरई में आग लग गई। तेज हवाओं के चलते उड़ी चिंगारी थाना अमरिया क्षेत्र के गांव भदपरा निवासी प्रेम सिंह के घर पर आ गिरी, जिससे आग लग गई। गांव के लोग कुछ समझ पाते। इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने परमेंद्र सिंह और दिलबाग सिंह के घरों के बाहर लगे भूसे के ढेरों को अपने आगोश में समेट लिया। इस अग्निकांड में प्रेमसिंह की ट्रॉली, मोटर, भूसा समेत घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया, जबकि परमेंद्र सिंह का 35 ट्रॉली भूसा और दिलबाग सिंह का 20 ट्रॉली भूसा और बंगला जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरखेड़ा। बरखेड़ा। ग्राम रम्पुरानत्थू निवासी रामेश्वर दयाल ने बताया कि बरखेड़ा निवासी राजेश गंगवार के खेत में खड़ी नरई में अचानक आग लग गई। जिससे उसका व सोहनलाल का आठ-आठ बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। गांव निवासी वीरेंद्र, अशोक का चार-चार बीघा गन्ने की फसल झुलस गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed