फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four people were allegedly beaten up for refusing to burst firecrackers.

Pilibhit News: पटाखे जलाने से इन्कार करने पर चार लोगों को पीटने का आरोप

Wed, 22 Oct 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 22 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Four people were allegedly beaten up for refusing to burst firecrackers.
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोमिनगंज निवासी धर्मवीर ने पटाखे जलाने से मना करने और क्रिकेट बैट व सरिया से हमला करने के आरोप में गांववासी दीपचंद्र, श्यामलाल, झांझनलाल और ज्ञानप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

धर्मवीर ने पुलिस को बताया कि 20 अक्तूबर की रात में 10ः30 बजे वह अपने घर के बाहर पटाखे जला रहे थे। इस दौरान गांववासी दीपचंद्र वहां ताश खेल रहा था। उसने पटाखे जलाने से इन्कार करते हुए गाली-गलौज की। मारपीट भी की। आरोप है कि इसके बाद दीपचंद्र ने फोन करके अपने परिजनों श्यामलाल, झांझनलाल और ज्ञानप्रकाश को बुला लिया।
विज्ञापन

कुछ देर में वे लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने धर्मवारी के घर में घुसकर उनके और उनके भाई प्रमोद, पिता शंकरलाल और मां कुसुमा देवी पर डंडे, क्रिकेट बैट और सरिया से हमला कर दिया। इससे चारों लोग घायल हो गए। शोर सुनकर लोग मौके पर एकत्र हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed