फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four of the couple, including food poisoning condition deteriorates

फूड प्वाइजनिंग से दंपति समेत चार की हालत बिगड़ी

Fri, 27 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 27 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Four of the couple, including food poisoning condition deteriorates
फूड प्वायजन‌िंग - फोटो : pilibhit, beureu
गुरुवार रात बैगन की सब्जी खाकर सोए दंपति और दो बच्चों की शुक्रवार सुबह हालत बिगड़ गई। घर के मुखिया ने पत्नी और बच्चों को लड़खड़ाता देख ग्राम प्रधान को सूचना दी। आनन फानन में सभी को बेहोशी की हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। करीब तीन घंटे बाद हालत सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव आसपुर निवासी 36 वर्षीय संतोष कश्यप गुरुवार को बाजार से बैगन खरीदकर लाए थे। शाम को उनकी पत्नी ने बैगन और आलू-टमाटर की सब्जी बनाई। संतोष, उनकी पत्नी रेखा देवी और नौ वर्षीय पुत्री लक्ष्मी ने बैगन की सब्जी खाई थी। संतोष के मुताबिक उनके पांच वर्षीय पुत्र शिवा ने बैगन की सब्जी से सिर्फ एक निवाला खाया जबकि पुत्री सृष्टि ने बैगन की सब्जी न खाकर आलू-टमाटर की सब्जी से खाना खाया। खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया। संतोष ने बताया कि शुक्रवार सुबह पांच बजे आंख खुलने पर जब वह चारपाई से उठे तो पांव डगमगाने लगे। पत्नी रेखा को आवाज देकर उठाया तो उन्होंने भी तबियत खराब होने की बात कही। वह भी ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही थीं। बेटी लक्ष्मी और बेटे शिवा की हालत भी खराब थी जबकि बेटी सृष्टि ठीक थी। अनहोनी की आशंका पर संतोष ने ग्राम प्रधान रामगोपाल को सूचना दी। प्रधान ने 108 एंबुलेंस को बुलाकर चारों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। इलाज के करीब तीन घंटे बाद सभी की हालत सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन

 
सब्जियों में बेतहाशा कीटनाशक दवाओं का प्रयोग किया जा रहा है। सब्जियों को समय से पहले तैयार करने के लिए उनमें घातक इंजेक्शनों का भी इस्तेमाल हो रहा है। संभवत: बैगन में भी कीटनाशक दवा का असर रहा होगा। इसी के चलते इन सभी की हालत बिगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विनीत यादव, चिकित्साधिकारी, पीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed