फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four more days will have to bear the wrath of cold wave

Pilibhit News: शीतलहर का जारी रहा प्रकोप, दिन भर नहीं हुए सूर्य देव के दर्शन

Thu, 29 Dec 2022 05:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Four more days will have to bear the wrath of cold wave
बुधवार को सुबह गांधी स्टेडियम रोड पर कोहर के बीच जाते बच्चे। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शीतलहर का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा। आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवा के कारण काफी गलन रही। पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हो सके। इस तरह का मौसम आगामी चार दिन तक बने रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री और न्यूनतम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सर्द मौसम का प्रभाव बाजारों में भी देखा गया। बाजारों में कम ही लोग दिखाई दिए। पूरे दिन लोग आग तापते रहे, वहीं बच्चे घरों में कैद रहे। सड़कों पर कोहरे के कारण वाहन चालक लाइट जलाकर सफर करते देखे गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हल्की धूप खिलने की संभावना है, लेकिन गलन बरकरार रहेगी। बुधवार सुबह से ही शीतलहर के चलने से तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो सकी। कोहरा के साथ ही आसमान में बादल छाए रहे। पूरे दिन सूर्य का बादलों के साथ लुका छिपी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर तक लोगों में मौसम साफ होने की आस थी, लेकिन इसके बाद भी कोई बदलाव नहीं हो सका। मौसम में बदलाव से अधिकतम तापमान भी नीचे आ गया।
आज हल्की धूप खिले रहने का अनुमान
मौसम विज्ञानी डॉ. एसएस ढाका ने बताया ऐसा मौसम अभी चार दिनों तक बना रहेगा। बृहस्पतिवार को हल्की धूप खिलेगी, लेकिन कोहरा और शीतलहर का प्रकोप बना रहन से गलन बढ़ेगी। बादल लगातार छाए रहेंगे। हवा भी चलेगी। रात और दिन के तापमान में बदलाव होता रहेगा।
बाजार में कम रही चहल कदमी
ठंड में इजफा होने के कारण दुकानदार हीटर के सामने बैठे रहे। बाजार में लोगों की चहल कदमी भी कम ही रही। जरुरतमंद ही बाजार आ सके। दोपहर बाद गलन और बढ़ जान से लोगों का आना जाना भीकम हो गया।
माधोटांडा में अलाव की नहीं हो सकी व्यवस्था
कड़ाके की ठंड के बाद भी 30 हजार आबादी वाली ग्राम पंचायत माधोटांडा में अलाव की व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है। कागजों में स्थान चिह्नित कर लिए गए, लेकिन लकड़ी का एक टुकड़ा भी दिखाई नहीं दिया। ऐसे में गरीब और बेसहारा लोग परेशान हैं।

दो दिन का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
27 दिसंबर 11.8 7.1
28 दिसंबर 14.2 4.8

बुधवार को स्टेशन रोड पर भीषण ठंड में जाती युवतियां। संवाद

बुधवार को स्टेशन रोड पर भीषण ठंड में जाती युवतियां। संवाद- फोटो : PILIBHIT

बुधवार को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों में पैक होकर जाते बुजुर्ग। संवाद

बुधवार को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों में पैक होकर जाते बुजुर्ग। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed