{"_id":"80baefaf528e860b83f32889a89eb593","slug":"four-including-two-principal-dibar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो प्रधानाचार्य समेत चार डिबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो प्रधानाचार्य समेत चार डिबार
पीलीभीत।
Updated Tue, 16 Feb 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईओएस ने इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा से दो प्रधानाचार्य समेत चार को डिबार करने की कार्रवाई की है।
जिले में 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं होने जा रही है। पिछली बार हुई बोर्ड परीक्षा के दौरान कुछ परीक्षा केंद्रों पर अनियमितताएं पाई गई थी। अब इस बार परीक्षाएं नकलविहीन व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों, इसको लेकर डीआईओएस जेके वर्मा ने सरदार बल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज अमराकरोड़ के प्रधानाचार्य नत्थू लाल गंगवार, गुरुनानक इंटर कॉलेज करनापुर शाहगढ़ के प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, राम इंटर कॉलेज के प्रवक्ता भवानीशंकर शर्मा व बिस्मिल्ला इंटर कॉलेज के परीक्षा सहायक मोहम्मद नियाजुद्दीन को डिबार करते हुए इसकी संतुति बोर्ड मुख्यालय को की है।
सत्यापित कराएं परिचय पत्र
डीआईओएस जेके वर्मा ने बताया कि जिन कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र सत्यापित नहीं हुए हैं, वह 17 फरवरी दोपहर तक परिचय पत्र सत्यापित करवा लें। बिना सत्यापित परिचय पत्र मिलने पर प्रधानाचार्य समेत संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि बोर्ड परीक्षा में आनाकानी करने पर शिक्षकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।