{"_id":"6664b055edd13b522d042474","slug":"four-gold-rings-and-chain-stolen-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117610-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सोने की चार अंगूठी, चेन उड़ाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सोने की चार अंगूठी, चेन उड़ाईं
विज्ञापन
सीसीटीवी कैंमरे में कैद घटना । स्रोत - सोशल मीडिया
पूरनपुर। पुत्र के बैंक खाते में धनराशि ट्रांसफर कर घर लौट रहीं पंकज कॉलोनी निवासी शिक्षक आदर्श कुमार की पत्नी ममता देवी से दो युवकों ने झांसा देकर सोने की चार अंगूठी, सोने की चेन उड़ा दीं। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इस संबंध में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।
घटना बृहस्पतिवार को नगर की पंकज कॉलोनी के पास की है। काॅलोनी निवासी आदर्श कुमार एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी घटना वाले दिन वट सावित्री की पूजा करने गईं थी। इस दौरान उनके पुत्र अनुभव पांडेय ने अपनी मां को फोन कर कुछ रुपये की जरूरत की जानकारी दी।
इस पर ममता देवी कोतवाली रोड स्थित बैंक शाखा में पुत्र के खाते में रुपये ट्रांसफर कर घर लौटीं। कोतवाली रोड से काॅलोनी में मुड़ने वाले रास्ते पर मिले एक युवक ने पत्नी से शाहजहांपुर का रास्ता पूछा। रास्ता बता देने के बाद भी युवक उनके पीछे चलता रहा।
विज्ञापन
इस दौरान उसका एक अन्य साथी आ गया। आदर्श कुमार का आरोप है कि दोनों युवकों ने पत्नी को नशा सुंघाकर हाथों से सोने की चार अंगूठी, गले से सोने की चेन उड़ा दी। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला को रुमाल देकर उसमें जेवरात रखने के लिए कहा गया। साथ ही ताकीद की गई कि वह रुमाल को घर जाकर ही खोलें। घर पहुंचकर महिला ने जब रुमाल खोला तो उसमें कंकड़ निकले। सीसीटीवी फुटेज में आए युवक की शिनाख्त कराई जा रही है।