Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four days left but registration of farmers could not pick up pace

Pilibhit News: चार दिन शेष पर रफ्तार नहीं पकड़ सका किसानों का पंजीकरण

Fri, 27 Sep 2024 07:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
Four days left but registration of farmers could not pick up pace
पीलीभीत। एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू की जाएगी। इसके लिए किसानों का पंजीकरण शुरू किया गया है। आंकड़ों की मानें तो अब तक जिले में महज 439 किसानों का ही पंजीकरण हो सका है। खरीद शुरू होने में महज चार दिन का समय ही शेष है। ऐसे में पंजीकरण की प्रक्रिया गति नहीं पकड़ पा रही है।
विज्ञापन

जिले में होने वाली धान खरीद के लिए 135 क्रय केंद्र प्रस्तावित हैं। इन पर एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू कराई जाएगी। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बिक्री करने के लिए पांच सितंबर से पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू किया गया था। इसके लिए एक मंडी समिति में भी कर्मियों को बैठाया गया। इसके अलावा जनसेवा केंद्र पर भी पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

अब खरीद शुरू होने में महज चार दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में किसानों के पंजीकरण की रफ्तार काफी सुस्त है। जिले में अब तक 439 किसानों ने ही पंजीकरण करवाया है। इसमें सबसे अधिक पूरनपुर में 125 तो कलीगनर में सबसे कम 58 किसानों का पंजीकरण हुआ है। ऐसे में शासन से मिले 24 लाख क्विंटल के लक्ष्य तक पहुंचना चुनौती बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंजीकरण की ये है स्थिति
तहसील संख्या
सदर तहसील 63
पूरनपुर 125
बीसलपुर 79
कलीनगर 58
अमरिया 114



--
जिले में किसानों का पंजीकरण बढ़ाने के लिए सभी को निर्देश दिए गए हैं।
-विजय कुमार, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed