{"_id":"6aa6eb86bf1fd40cdd04bd53","slug":"foundation-stone-laid-for-development-works-worth-rs-104-crore-at-gomti-origin-site-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-168734-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गोमती उद्गम स्थल पर 1.04 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गोमती उद्गम स्थल पर 1.04 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास
Sun, 13 Sep 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
गोमती उद्गम स्थल पर 1.04 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास। संवाद
माधोटांडा। ग्राम माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल पर रविवार को करीब 1.04 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधायक बाबूराम पासवान ने हवन-पूजन के साथ शिलान्यास किया गया। पर्यटन विभाग से स्वीकृत इस परियोजना के पूरा होने के बाद उद्गम स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं और आम लोगों को कई सुविधाएं मिल सकेंगी।
परियोजना के तहत उद्गम स्थल पर मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण कराया जाएगा। इसका इस्तेमाल विभिन्न आयोजनों के साथ श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए किया जा सकेगा। इसके अलावा आधुनिक शौचालय, सोलर स्ट्रीट लाइट, बैठने के लिए बेंच और छांव के लिए कैनोपी की व्यवस्था की जाएगी।
स्वच्छता बनाए रखने के लिए डस्टबिन भी लगाए जाएंगे। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में विधि-विधान से हवन-पूजन के बाद विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। बताया गया कि परियोजना का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर इसे आम जनमानस और श्रद्धालुओं को समर्पित किया जाएगा। विकास कार्य पूरे होने के बाद गोमती उद्गम स्थल की सुविधाओं में विस्तार होने के साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं मिलने की उम्मीद है। इस दौरान ब्लॉक प्रशासक प्रतिनिधि अपूर्व सिंह, भगवती सिंह आदि मौजूद रहे।