फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Found in the kitchen of the prison mess

जेल के रसोई घर में मिली गंदगी

Thu, 07 May 2015 12:02 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 07 May 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद बुधवार को अचानक जेल पहुंच कर निरीक्षण किया। इस दौरान जेल के रसोईघर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई और खाने की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह राज्यमंत्री जिला जेल के निकट स्थित शूटिंग रेंज का निरीक्षण करने गए थे। यहां नौ व दस मई को प्रस्तावित शूटिंग तैयारियों की व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान निशानेबाजी भी की। वहां से अचानक वह जिला जेल जा पहुंचे। इससे जेल अफसर सकपका गए। उन्होंने जेल अधीक्षक से जेल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और वहां की व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन


जेल के रसोईघर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई और खाने की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। इस दौरान बैरक का निरीक्षण कर बंदियों से भी जानकारी ली। जेल प्रशासन ने राज्यमंत्री से जेल में इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने और टीबी मरीजों के लिए अलग वार्ड बनवाने की मांग की। उनके साथ एसडीएम सदर सुरेंद्र बहादुर यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed