फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Forms can be picked up and deposited ten until July

दस जुलाई तक खरीदे व जमा किए जा सकेंगे फार्म

Tue, 30 Jun 2015 11:00 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 30 Jun 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
Forms can be picked up and deposited ten until July
उपाधि महाविद्यालय में नए शैक्षिक सत्र के लिए स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेश
विज्ञापन
फार्मों का वितरण शुरू हो गया। पहले दिन करीब 200 विद्यार्थियों ने फार्म खरीदे।
महाविद्यालय में स्नातक  स्तर पर बीए, बीकाम, बीएसी व स्नाकोत्तर में हिंदी, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र की पढ़ाई की व्यवस्था की व्यवस्था है। जिसमें बीए की 640 सीटें, बीएससी की 240, बीकाम की 160 की सीटें हैं। हालांकि महाविद्यालय प्रशासन ने  इस बार स्नातक कक्षाओं में प्रवेश को लेकर ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने का निर्णय लिया था। इसको लेकर प्रवेश समिति का गठन कर 15 जून से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई थी, लेकिन ऐन वक्त पर विश् वविद्यालय प्रशासन द्वारा अनुमति न मिलने से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया टॉय-टॉय फिस्स हो गई। इधर महाविद्यालय प्रशासन ने नए शैक्षिक सत्र के लिए सोमवार से स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेश फार्मों का वितरण शुरू कर दिया। पहले दिन बारिश के बीच करीब 200 विद्यार्थियों ने प्रवेश फार्म खरीदे। प्रवेश फार्मों का वितरण दस जुलाई तक किया जाएगा, वहीं प्रवेश फार्म भरकर जमा करने की तिथि भी दस जुलाई निर्धारित की गई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनय गर्ग ने बताया कि फार्मों का वितरण शुरू कर दिया गया। हालांकि बरसात के चलते पहले दिन मात्र 200 फार्मों का ही वितरण किया जा सका।


डॉ. अंग्रेज सिंह बने समन्वयक
नए शैक्षिक सत्र में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर प्रवेश समिति का गठन किया गया है। इसमें डॉ. अंग्रेज सिंह को समन्वयक, डॉ. आरसी शुक्ला व डॉ. मनोज गुप्ता को सह समन्वयक, डॉ. केपी सिंह व डॉ. कुमार सहायक बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed