फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Former Pradhan brother dies after being hit by Block Chief's car in Pilibhit

Pilibhit News: ब्लॉक प्रमुख की कार से टकराई स्कूटी, पूर्व प्रधान के भाई की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 25 Nov 2025 01:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Nov 2025 01:30 PM IST
सार

पीलीभीत में पूरनपुर की ब्लॉक प्रमुख की कार से स्कूटी की टक्कर लग गई, जिससे स्कूटी सवार श्रीकृष्ण की मौत हो गई। वह गांव रम्पुरा फकीरे के पूर्व प्रधान के भाई थे। हादसे के बाद उनके परिजनों ने कार सवारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
Former Pradhan brother dies after being hit by Block Chief's car in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में पूरनपुर की ब्लॉक प्रमुख की कार से टकराकर स्कूटी सवार गांव रम्पुरा फकीरे के पूर्व प्रधान के भाई श्रीकृष्ण (50 वर्ष) की मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार लोग वाहन छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने हंगामा कर उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन

 
हादसा सोमवार शाम करीब पांच बजे असम हाईवे के गोमती गुरुद्वारा से गांव रम्पुरा फकीरे की ओर जाने वाले मार्ग पर प्रसादपुर गोशाला के समीप हुआ। ब्लॉक प्रमुख की गाड़ी असम हाईवे से गांव की ओर जा रही थी। स्कूटी सवार श्रीकृष्ण गांव से असम हाईवे की ओर आ रहे थे। इसी समय श्रीकृष्ण कार की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे श्रीकृष्ण के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


कार्रवाई न होने पर शव पोस्टमॉर्टम को न ले जाने की चेतावनी देने लगे। सूचना पर कोतवाल पवन कुमार पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख के पति ने बताई हादसे की ये वजह 
कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। ब्लॉक प्रमुख मानसी सिंह के पति अपूर्व सिंह ने बताया कि दुर्घटनास्थल के समीप पेड़ों के पत्तों को जलाया गया था। धुआं होने से उनके वाहन के चालक को सड़क पर आगे का दृश्य धुंधला नजर आने लगा था। इस दौरान सामने आए एक परिवार को वाहन चालक ने बचाया। स्कूटी सवार अचानक वाहन के आगे आ गया, इससे दुर्घटना हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed