फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Former MLA and SP workers protested at the committee gate

Pilibhit News: पूर्व विधायक एवं सपाइयों ने समिति द्वार पर जताया विरोध

Fri, 11 Oct 2024 04:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Former MLA and SP workers protested at the committee gate
बीसलपुर गन्ना समिति गेट पर विरोध जताते बरेली के पूर्व विधायक महिपाल सिंह एवं सपा कार्यकर्ता संव
बीसलपुर। बरेली से सपा के पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव ने सहकारी गन्ना विकास समिति में संचालकों की नामांकन कार्यवाही में धांधलेबाजी का आरोप लगाया है। उन्होंने और सपाइयों ने समिति द्वार पर कड़ा विरोध जताया। साथ ही कुछ देर के लिए धरना भी दिया।
विज्ञापन

महिपाल सिंह यादव का आरोप है कि बृहस्पतिवार को सहकारी गन्ना विकास समिति में संचालकों की नामांकन कार्यवाही सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होनी थी। निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के कहने पर केवल भाजपा समर्थकों को ही नामांकन पत्र दिए और उन्हें जमा किया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने समिति का द्वार समय से पहले ही बंद करा दिया। सपा के कुछ कार्यकर्ता संचालक पदों के लिए नामांकन पत्र खरीदना और जमा करना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसके लिए कोई मौका नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी, उपजिलाधिकारी से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। पूर्व विधायक ने यह बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत फोन पर पीलीभीत के डीएम संजय कुमार सिंह और बरेली की कमिश्नर सौम्या अग्रवाल से की, फिर भी कोई नतीजा नहीं निकला।


पूर्व विधायक और कार्यकर्ताओं ने समिति द्वार पर कड़ा विरोध जताया। विरोध जताने वालों में सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शैलेष शर्मा, लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रताप गंगवार, हरिपाल लोधी आदि कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed