फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Former head and secretaries accused of embezzling Rs 1.25 crore

Pilibhit News: पूर्व प्रधान और सचिवों पर सवा करोड़ रुपये गबन करने का आरोप

Sun, 01 Sep 2024 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Former head and secretaries accused of embezzling Rs 1.25 crore
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक के गांव बिथरा के मौजूदा प्रधान ने गांव की पूर्व प्रधान और तत्कालीन अवर अभियंता (जेई) सहित सचिवों पर सरकारी धनराशि का गबन करने का आरोप लगाया है। प्रधान ने मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधान छत्रपाल वर्मा ने डीएम संजय कुमार सिंह को दिए पत्र में बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में वर्ष 2016-17 और वर्ष 2020-21 के वित्तीय वर्ष में तत्कालीन प्रधान सुनंधा ने अपने पद का दुरुपयोग किया था। मनमाने ढंग से मानक के विपरीत काम कराया। आरोप है कि उस दौरान तैनात रहे जेई विशाल कुमार, सचिव तुलाराम, अरेंद्र कुमार गंगवार और सचिन कुमार ने कार्यों के नाम पर सवा करोड़ रुपये का गबन किया था। पूर्व में भी मार्च में शपथपत्र के साथ शिकायत की गई थी। इसमें बिंदुवार पंचायतों के कार्यों को भी दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद अभी तक जांच नहीं हो सकी है। प्रधान के पत्र पर डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को मामले की जांच करने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed