{"_id":"68409b45665b8f7e7d057977","slug":"forest-worker-beaten-up-for-opposing-setting-trees-on-fire-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-137240-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पौधों में आग लगाने का विरोध करने पर वनकर्मी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पौधों में आग लगाने का विरोध करने पर वनकर्मी को पीटा
Thu, 05 Jun 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
कलीनगर। सड़क किनारे खड़े पौधो में आग लगाने का विरोध करने पर वन कर्मी के साथ मारपीट की गई। धारदार हथियार से प्रहार करने से वह घायल हो गया। पीड़ित कर्मी ने माधोटांडा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
माधोटांडा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी कंधई लाल ने माधोटांडा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वन विभाग में टाइगर ट्रैकर के पद पर तैनात है। तीन जून को दोपहर ढाई बजे राज्यपाल के आगमन को लेकर विभागीय अफसरों के निर्देश पर वह माधोटांडा मार्ग किनारे खड़े पेड़ों की टहनियों की छंटाई करा रहा था। इस दौरान वहां मौजूद दयालपुर निवासी दीपक ने सड़क किनारे खड़े पौधों में आग लगा दी। मना करने पर आरोपी ने अपने साथी वीरेंद्र, नेवाराम, पप्पू और राम प्रकाश को वहां बुला लिया। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। राम प्रकाश ने उसके सिर पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर गया। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।