{"_id":"588601f64f1c1b5c02cf3ef1","slug":"forest-villagers-hoop-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की टीम को ग्रामीणों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की टीम को ग्रामीणों ने घेरा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बमनपुर भागीरथ के जंगल में शीशम की लकड़ी का अवैध कटान करने वाले एक आरोपी को पकड़कर लौट रही संपूर्णानगर वन विभाग की टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। इसके बाद टीम ने पूरी रात एसएसबी कैंप में शरण लेकर खुद को बचाया। दूसरे दिन पुलिस और विभागीय अफसरों के पहुंचने पर ग्रामीणों को शांत कराया जा सका। रविवार देर शाम करीब सात बजे लखीमपुर वन विभाग के संपूर्णानगर खीरी के रेंजर सुभाष चंद्र वर्मा को सूचना मिली कि बमनपुर भगीरथ के जंगल में कुछ लोग अवैध तरीके से शीशम की लकड़ी का कटान कर रहे हैं। इस पर रेंजर, वन दरोगा विमलेश कुमार, वनरक्षक शिवराम, रामपाल, टीसी नरेंद्र रावत, चालक विजय कु मार के साथ जंगल में दबिश देने गए। जंगल के भीतर कुछ दूर पहुंचते ही उनको चार युवक साइकिल पर शीशम की लकड़ी लादकर बाहर निकलते दिखाई दिए। वन विभाग की टीम को देखकर चारों ने भागना शुरू कर दिया। टीम ने उनको रोकने के लिए हवाई फायरिंग भी की। इसके बाद पीछा कर एक आरोपी आजाद नगर निवासी धर्मेंद्र पुत्र जरनैल सिंह को धर दबोचा। इसको लेकर टीम लौट रही थी कि कुछ ही देर में ग्रामीण जमा हो गए। लोगों का आरोप था कि पुलिस ने युवक को बेवजह फंसाया है। भीड़ का आक्रोश देख वन विभाग की टीम के पसीने छूट गए। रेंजर समेत पूरी टीम ने आरोपी को लेकर टिल्ला नंबर चार स्थित एसएसबी के कैंप में घुस गई। वहीं पर शरण लेकर पूरी रात वन विभाग के अफसरों ने खुद को ग्रामीणों से बचाया। इधर ग्रामीण एसएसबी के कैंप के बाहर जमा रहे। इसकी सूचना मिलने पर सोमवार सुबह हजारा इंस्पेक्टर यतेंद्र बाबू भारद्वाज, संपूर्णानगर वन विभाग के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को बातचीत के बात बमुश्किल समझा बुझाकर शांत कराया गया। इसके बाद पकड़े गए आरोपी को लेकर हजारा थाने आए। जहां वनरक्षक रामपाल ने पुलिस को आरोपी धर्मेंद्र समेत चार के खिलाफ लकड़ी का अवैध कटान करने की नामजद तहरीर दी है।
मुखबिर की सूचना पर जंगल से लकड़ी काटकर आ रहे एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया था। उसके तीन साथी भागने में सफल हुए। ग्रामीणों की ओर से लगाए जा रहे बेवजह कार्रवाई के आरोप निराधार हैं।
- सुभाष चंद्र वर्मा, रेंजर(संपूर्णानगर खीरी
वनरक्षक की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी धर्मेंद्र के अलावा जितेंद्र पुत्र कश्मीर सिंह, ननकू पुत्र मंशा सिंह व हरभजन सिंह के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- यतेंद्र बाबू भारद्वाज, इंस्पेक्टर हजारा