फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Forest personnel and villagers chased by a herd of elephants

हाथियों के झुंड ने वन कर्मियों और ग्रामीणों को खदेड़ा

Tue, 13 Sep 2016 11:09 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
 टाइगर रिजर्व के वन कर्मियों व ग्रामीणों की मेहनत के बावजूद शारदा नदी के पार नेपाल से आए हाथियों का झुंड वापस नहीं जा सका। मंगलवार सुबह हाथियों को खदेड़ने गए वन कर्मियों व ग्रामीणों को हाथियों के झुंड ने ही खदेड़ दिया। स्थानीय वन महकमा हाथियों को हटाने के लिए अब नेपाल की शुक्लाफांटा सेंच्यूरी के वनकर्मियों का सहयोग लेगा।
विज्ञापन

  टाइगर रिजर्व के कंपार्टमेंट आठ में करीब तीन-चार दिन पहले 10-11 हाथियों का झुंड आ घुसा था। इन हाथियों ने गुन्हान के करीब एक दर्जन से अधिक किसानों की खेतों में पकी खड़ी धान की फसल को रौंद डाला था। हाथियों का झुंड शारदा व वमनी नदी के संगम के किनारे डेरा जमाए हुए हैं। वनकर्मियों के मुताबिक हाथियों का झुंड दिन में यही नदी के किनारे रहता है लेकिन रात को कृषि फसलों को चौपट कर रहे हैं। वन विभाग की टीम ने सोमवार को हाथियों के पगमार्क से उनकी मौजूदगी को चिह्नित किया। इधर मंगलवार सुबह डिप्टी रेंजर दिग्विजय सिंह, क्षेत्रीय वन रक्षक सोमप्रकाश सहित एक दर्जन वनकर्मी ग्रामीणों के साथ नाव से शारदा नदी से होते हुए उस इलाके में पहुंचे। वनकर्मियों व ग्रामीणों ने एकजुट होकर हाथियों को नेपाल की ओर खदेड़ने के उद्देश्य से टायर जलाकर व पटाखे दागकर उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया। बताते हैं कि इस पर हाथियों के झुंड ने वन कर्मियों व ग्रामीणों को ही खदेड़ डाला। हाथियों का झुंड अपनी ओर आता देख टीम बैरंग लौट आई। वनकर्मियों ने बताया कि अब नेपाल की शुक्ला फांटो सेंच्युरी के वनकर्मियों का भी इसमें सहयोग लिया जाएगा। खुली सीमा होने के चलते उसी ओर से यह हाथियों का झुंड यहां पहुंचा है। उन्होंने बताया कि पहले हाथी आते तो थे, लेकिन कुछ समय रुकने के बाद चले जाते थे, लेकिन इस बार यह हाथी यहां चार पांच दिन से है। ऐसे में इन्हें यहां से हटाना जरूरी हो गया है। मामले की सूचना रेंजर के माध्यम से उच्चाधिकरियों को दी जाएगी। इधर, किसानों ने डीएम व वन महकमे के आला अफसरों को ज्ञापन भेजकर हाथियों को हटाने व बर्बाद हुई कृषि फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed