फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   forest officials comes in alert mode after Menaka's class

केंद्रीय मंत्री की नाराजगी पर चेता वन विभाग

Sat, 17 Feb 2018 07:53 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
forest officials comes in alert mode after Menaka's class
Khus grass
टाइगर रिजर्व की बराही रेंज में बड़े पैमाने पर खस घास निकाले जाने का मामला सामने आया है। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम से कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद हरकत में आए डीएफओ कैलाश प्रकाश ने कार्रवाई शुरू करते हुए रेंजर सहित तीन का स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व बनने के बाद आम आदमी की जंगल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसकी आड़ में लकड़ी कटान, मछली का शिकार, घास, नरकुल, बेंत, सेंटा निकासी आदि के काम अवैध रूप से चल रहे हैं। अब नया मामला खस निकासी का सामने आया है। बराही रेंज के कंपार्टमेंट 73 में बड़े पैमाने पर खस घास को एकत्र किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इस धंधे में जुटे लोगों ने बाकायदा झोपड़ी डालकर आशियाना बना रखा है और लगभग 10 परिवार यहां रुके हुए हैं। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने उच्चाधिकारियों से की। वहीं शनिवार को जिला पंचायत के कार्यक्रम में पहुंची केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के सामने भी इस मामले को रखा गया। जंगल के अंदर से खस घास की जानकारी होने पर केंद्रीय मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की और डीएम शीतल वर्मा से वार्ता कर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने डीएफओ कैलाश प्रकाश से प्रकरण की जानकारी लेकर जांच के निर्देश दिए। मामला केंद्रीय मंत्री और डीएम तक पहुंचने पर डीएफओ ने बराही रेंजर अनिल शाह, सेक्शन अधिकारी मोबीन आरिफ, बीट प्रभारी संदीप का स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


पिछले कई माह से चल रहा था धंधा
टाइगर रिजर्व की बराही रेंज से खस निकालने का धंधा पिछले कई माह से चल रहा है। सूत्रों मानें तो तक कई ट्रक खस जंगल से निकाली जा चुकी है जबकि एक ट्रक खस की कीमत लगभग दो से ढाई लाख तक होती है। टाइगर रिजर्व में अवैध धंधे का यह पहला मामला नहीं हैं। आम आदमी के जंगल में प्रवेश पर प्रतिबंध के बाद से बेधड़क होकर कटान व मछली शिकार हो रहा है। लगभग आठ माह पूर्व महोफ रेंज में लकड़ी कटान मामले में वन संरक्षक ने अपनी टीम भेजकर जांच कराई थी। इसके बाद से ही रेंजर को बदल दिया। वहीं बराही रेंज में बेंत निकासी का मामला भी प्रकाश में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर मौके पर जाकर निरीक्षण किया था जिसमें कुछ घास कटी मिली थी जिसके खिलाफ विभागीय केस भी काटा गया है। इस मामले में रेंजर सहित तीन का स्पष्टीकरण तलब किया गया।
कैलाश प्रकाश, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed