फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Forest officers and personnel of Bareilly Zone took over the security of PTR.

Pilibhit News: पीटीआर की सुरक्षा बरेली जोन के वनाधिकारी और कर्मियों ने संभाली

Wed, 03 Apr 2024 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Forest officers and personnel of Bareilly Zone took over the security of PTR.
बरेली और पीटीआर की टीम ने एसएसबी के साथ सीमावर्ती जंगल में की गश्त। स्रोत - टीम
कलीनगर। लोकसभा चुनाव में पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के वन अफसर और कर्मचारियों की ड्यूटी लगने के बाद मुख्य वन संरक्षक विजय सिंह के निर्देश पर बरेली जोन के वनाधिकारी और कर्मचारियों की टीम पीटीआर की कमान संभालने पहुंची है। बुधवार को एसडीओ के नेतृत्व में दोनों टीमों ने एसएसबी के जवानों के साथ बराही रेंज के सीमावर्ती क्षेत्र के जंगल में पैदल गश्त कर स्थिति को परखा।
विज्ञापन




पीलीभीत टाइगर रिजर्व में गश्त की जिम्मेदारी संभालने वाले स्टाफ की पूर्व से ही कमी चली आ रही है। सीमित स्टाफ के सहारे पांच वन रेंजों में फैले 73 हजार वर्ग हेक्टेयर जंगल की सुरक्षा की जा रही है। इसमें बराही, हरीपुर रेंज का जंगल वन और वन्यजीवों को लेकर संवेदनशील माना जाता है। नेपाल की सीमा से सटा होने के चलते अवैध गतिविधियों का डर रहता है।
विज्ञापन

उधर, लोकसभा चुनाव में अधिकांश अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके चलते वन और वन्यजीवों की सुरक्षा करने में समस्या आ रही थी। इसको मुख्य वन संरक्षक विजय सिंह ने गंभीरता से लिया। बरेली जोन के डिप्टी रेंजर स्तर के अफसरों के नेतृत्व में टीम को पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सुरक्षा संभालने के निर्देश दिए। मंगलवार को एसडीओ रमेश चौहान के नेतृत्व में टीम ने पीटीआर पहुंचकर बराही रेंज की टीम और एसएसबी जवानों के साथ लग्गा-भग्गा क्षेत्र के जंगल में पैदल गश्त कर स्थिति को परखा। इस दौरान रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव, डिप्टी रेंजर शहीर अहमद के अलावा बरेली जोन के डिप्टी रेंजर रमाकांत सक्सेना, मनोज कुमार, चिंतामणि, अरविंद सक्सेना और राजीव सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed