Pilibhit: बाघिन को पकड़ने में जुटा वन विभाग, नहीं मिली सफलता; टीम को गच्चा देकर दूसरे गन्ने के खेत में भागी
बुधवार के बाद गुरुवार को दो बार बाघिन को बेहोश करने के प्रयास किए गए, लेकिन एक खेत से दूसरे और फिर तीसरे खेत में भागने से अफसर परेशान नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव शहपुर में आबादी के निकट तीन दिन से डेरा जमाय बाघिन को पकड़ना विभाग के लिए चुनौती बन गया है। बुधवार के बाद गुरुवार को दो बार बाघिन को बेहोश करने के प्रयास किए गए, लेकिन एक खेत से दूसरे और फिर तीसरे खेत में भागने से अफसर परेशान नजर आए। वन संरक्षक ललित वर्मा की मौजूदगी में अभियान को अंजाम दिया गया। स्थिति को देखते हुए दोनों डिवीजन के वन अफसर मौके पर जुटे रहे।
बरखेड़ा क्षेत्र के गांव शहपुरा में मंगलवार दोपहर दो बजे ग्रामीण नत्थू लाल के बाग में बाघिन की मौजूदगी देखी गई थी। आबादी से बिल्कुल सटा इलाका होने के चलते ग्रामीण की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी। करीब दस मिनट तक बाग को टहलने के बाद बाघिन पास के ही गन्ने के खेत में जाकर छिप गई थी। जानकारी के बाद क्षेत्रीय वनकर्मी मौके पर पहुंचे थे। स्थिति देख अफसरों को जानकारी दी गई। इसके बाद बाघिन की निगरानी शुरू की गई थी। आबादी के निकट बाघिन की मौजूदगी देखते हुए विभाग गंभीर हुआ। अफसरों के ट्रंक्यूलाइज करने के निर्देश जारी किए। बुधवार को टाइगर रिजर्व की डिप्टी डायरेक्टर और सामाजिक वानिकी के डीएफओ की मौजूदगी में रेस्क्यू शुरू किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली थी।
गुरुवार सुबह आठ बजे वन सरंक्षक बरेली ललित कुमार की मौजूदगी में रेस्क्यू शुरू किया गया। गन्ने को जाल लगाकर घेरा गया। इसके बाद वन्यजीव चिकित्सक डॉ. दक्ष गंगवार रेस्क्यू ट्रैक्टर से गन्ने के खेत पहुंचे। ट्रंक्यूलाइज करने से पहले ही बाघिन छलांग मारकर दूसरे गन्ने के खेत में जाकर घुस गई। इसके बाद दूसरे खेत में भी रेस्क्यू करने के प्रयास किए गए, लेकिन ट्रंक्यूलाइज से पहले ही बाघिन पास के ही तीसरे गन्ने के खेत में जाकर दुबक गई। इसके बाद अफसरों ने तीसरे खेत के चारों ओर भी जाल लगाने के निर्देश दिए, लेकिन गन्ने का दायरा अधिक होने से रेस्क्यू करना चुनौती बन गया। देर शाम तक बाघिन की निगरानी की जाती रही।
भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस रही परेशान
तीन दिन से आबादी के निकट गन्ने के खेत में डेरा जमाय बाघिन को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। गुरुवार को रेस्क्यू शुरू होते ही ग्रामीण की भारी भीड़ खेतों की ओर पहुंच गई। रेस्क्यू शुरू होते ही बाघिन गन्ने से निकलकर दूसरे खेत की ओर भाग गई।। इस देख भीड़ अनियंत्रित हो गई। सुरक्षा के लिहाज से भीड़ को संभालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
बाघिन को ट्रैंकुलाइज करने के प्रयास किए जा रहे हैं। टीमें लगातार निगरानी में जुटी हैं। जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है। - ललित वर्मा, वन संरक्षक
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.