फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   forest department team caught the tigress by tranquilizing in pilibhit

दहशत खत्म: पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में छठे दिन पकड़ी गई बाघिन, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Sun, 12 Mar 2023 01:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Mar 2023 01:34 PM IST
सार

बरखेड़ा क्षेत्र में आबादी के निकट कई दिनों से बाघिन खेतों में देखी जा रही थी। शनिवार को बाघिन ने गोशाला में घुसकर एक गोवंश का शिकार कर लिया था। रविवार की सुबह वन विभाग की टीम ने बेहोश कर बाघिन को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
forest department team caught the tigress by tranquilizing in pilibhit
पिंजड़े में बाघिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बनी बाघिन को रविवार सुबह वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। टीम ने केशोपुर गांव स्थित गोशाला क्षेत्र में घेराबंदी कर बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर दिया। बेहोश होने के बाद बाघिन को पिंजरे में कैद किया गया। 

विज्ञापन


अफसरों की निगरानी में रेस्क्यू वाहन से बाघिन को पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के गेस्ट हाउस ले जाया गया। जहां पशु चिकित्सक बाघिन की निगरानी में जुटे हैं। डिप्टी पीटीआर के डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि रविवार सुबह बाघिन का सफल रेस्क्यू किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से खेतों में डेरा जमाए थी बाघिन 

बरखेड़ा क्षेत्र में आबादी के निकट होली से पहले डेरा जमाए बाघिन को पकड़ना विभाग के लिए चुनौती बन गया था। कई बार उसे बेहोश कर पकड़ने के प्रयास किए गए थे, लेकिन हर बार वह बचकर भाग जाती थी। शनिवार को बाघिन ने गोशाला में एक गोवंश को मार डाला था। 


Umesh Pal Murder: एसआईटी के साथ एसएसपी ने खंगाली जेल, दूसरे की आईडी से मुलाकात करने आए युवक को पकड़ा
 

इसकी जानकारी के बाद वन विभाग की ओर से गोशाला क्षेत्र की जाल लगाकर घेराबंदी की गई। अफसरों की मौजूदगी में बाघिन शिकार के पास बैठी रही। उसे बेहोश करने की अनुमति मिलने के बाद ट्रेंकुलाइज किया गया। रविवार की सुबह बाघिन को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed