फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Forest and revenue team settled the dispute by measuring on Nepal border

Pilibhit News: नेपाल सीमा पर वन, राजस्व टीम ने पैमाइश कर निपटाया विवाद

Fri, 09 Feb 2024 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Forest and revenue team settled the dispute by measuring on Nepal border
नेपाल सीमा पर विवाद निपटाने को पहुंची टीम । स्रोत - राजस्व विभाग
पूरनपुर। नेपाल सीमा पर बनाई जा रही सड़क की जमीन को लेकर चल रहे विवाद को वन एवं राजस्व विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचकर निपटा दिया। सीमांकन में जिस जमीन को पट्टेदार अपनी बता रहे थे वह वन विभाग की निकली। जमीन का चिह्नीकरण किया गया।
विज्ञापन


नेपाल सीमा पर बॉर्डर एरिया डवलेपमेंट के तहत उत्तराखंड के खटीमा तक सड़क निर्माण कराया जा रहा है। गांव टाटरगंज के समीप वन विभाग और पट्टेदारों में जमीन को लेकर विवाद था। वन विभाग के अफसर और पट्टेदार जमीन को अपना बता रहे थे।
विज्ञापन

विवाद को लेकर सड़क का निर्माण रुका हुआ था। नायब तहसीलदार ऋषि कुमार दीक्षित बृहस्पतिवार को राजस्व टीम लेकर मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि जमीन का सीमांकन कराकर विवाद निपटा दिया गया। सड़क की जमीन का चिह्नीकरण करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पट्टेदार जिस जमीन को अपनी बता रहे थे। जांच में वन विभाग की निकली। विवाद की वजह से सड़क निर्माण रुका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed