{"_id":"1de71652e5fa35648a9192052239246d","slug":"following-seven-key-posts-16-nominations-for-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख के सात पदों के लिए हुए 16 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख के सात पदों के लिए हुए 16 नामांकन
पीलीभीत
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खासी गहमा-गहमी के बीच जिले के सभी सात ब्लाकों में प्रमुख पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। सात पदों के लिए 16 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें मरौरी ब्लाक से खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के अनुज अरुण वर्मा, ललौरीखेड़ा से पूर्व ब्लाक प्रमुख सतपाल गंगवार के पुत्र प्रवीन गंगवार, अमरिया से मौजूदा ब्लाक प्रमुख कौसर जहां और बिलसंडा से सुमन देवी का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। नामांकन के दौरान सभी विकास खंड मुख्यालयों पर शांति और सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी पुलिस बल तैनात रहा।
मरौरी ब्लाक प्रमुख पद के लिए सपा समर्थित प्रत्याशी अरुण कुमार वर्मा ने नामांकन के दो सेट दाखिल किए। उनकी पत्नी कुसुमलता वर्मा ने भी पर्चा भरा है। प्रस्तावक के रूप में ब्लाक प्रमुख सौभाग्यवती गंगवार मौजूद रहीं। इस मौके जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, राजू सोनकर, शांतिस्वरूप वर्मा, अखिलेश शर्मा, सत्येंद्र मौर्य, धर्मेंद्र लोधी आदि मौजूद रहे। इधर, ब्लाक परिसर में नामांकन के मद्देनजर बेरीकेडिंग की गई थी। पुलिस फोर्स भी तैनात रहा। तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। एआरओ मनोज कुमार गौतम ने बताया कि जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।
बरखेड़ा। बरखेड़ा ब्लाक प्रमुख पद के लिए सपा समर्थित प्रत्याशी अनीता देवी पत्नी सोनपाल ने अपना पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा मोनिका गौतम ने भी समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन कराया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच शुरू की गई। एआरओ/जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि दोनों नामांकन पत्र वैध पाए गए। सपा समर्थित प्रत्याशी के पर्चा दाखिल करने के दौरान चुनाव प्रभारी नरेंद्र मिश्र कट्टर, नगरपंचायत चेयरमैन जमील अहमद, राजेंद्र पाठक, राजेश गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अमरिया। विकास खंड अमरिया में ब्लाक प्रमुखी के लिए एक मात्र कौसरजहां ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एआरओ संजय कुमार यादव ने बताया कि ब्लाक प्रमुख पद के लिए एक मात्र नामांकन हुआ है जो जांच में वैध पाया गया है।
पूरनपुर। ब्लाक प्रमुख चुनाव में सपा प्रत्याशी राजप्रीत कौर के अलावा सुनीता देवी, रेखा देवी, बिलकीस बेगम, परवीन जहां, मनप्रीत कौर, पूनम यादव ने नामाकंन पत्र दाखिल किया। सपा प्रत्याशी राजप्रीत कौर और सुनीता देवी ने नामाकंन पत्रों के दो-दो सेट दाखिल किए। नामाकंन के बाद कुछ वकीलों ने पहुंचकर चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी के जाति प्रमाण पत्र पर आपत्ति की। आरओ एके सिंह का कहना था कि आपति आवेदक, अनुमोदक और प्रस्तावक ही दाखिल कर सकता है। इस पर प्रत्याशी रेखा देवी ने राजप्रीत कौर के जाति प्रमाण पत्र को लेकर आपति दाखिल की। जांच के बाद सभी नामाकंन बैध पाए गए।
बीसलपुर। ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए पूर्व ब्लाक प्रमुख तारावती गंगवार, उनके पति तौलेराम गंगवार और पूर्व ब्लाक प्रमुख नीरज गंगवार की पत्नी रंजना गंगवार ने निर्वाचन अधिकारी रमन मिश्रा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल होने का समय गुजरने के बाद नामांक न पत्रों की जांच की गई, जिसमें सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। जांच के बाद वैध पाए गए। सुरक्षा के लिहाज से ब्लाक गेट पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था। तहसीलदार नन्हेलाल भी पूरे समय मौजूद रहे।
बिलसंडा। गांव करनैइया निवासी सुमन देवी ने नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश के समक्ष दाखिल किया। बाद में नामांकन पत्र की जांच की गई, जिसमें नामांकन पत्र वैध पाया गया। एक मात्र प्रत्याशी होने के कारण सुमन देवी का निर्विरोध रूप से ब्लाक प्रमुख चुना जाना तय है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुमन देवी के निर्विरोध रूप से चुने जाने की विधिवत घोषणा सात फरवरी को की जाएगी। यहां भी सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था।
जहानाबाद। ललौरीखेड़ा विकास खंड क्षेत्र से पूर्व ब्लाक प्रमुख सतपाल गंगवार के पुत्र प्रवीन गंगवार ने सपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एकल नामांकन के कारण उनका भी निर्विरोध प्रमुख निर्वाचन तय माना जा रहा है। इस मौके पर सपा विधायक पीतमराम, मथुरा प्रसाद, हेमंत कुमार समेत तमाम समर्थक मौजूद रहे।
गनर लेने वाली प्रत्याशी ने नहीं कराया नामांकन
पूरनपुर। ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ने को नामांकन खरीदने वाले प्रत्याशियों से सुरक्षा को लेकर जानकारी की गई थी। इस पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य असलम कुरैशी की पुत्री अर्शी असलम की सुरक्षा को सुरक्षा गार्ड की मांग की। बृहस्पतिवार को अर्शी असलम को सुरक्षा गार्ड दे दिया गया, लेकिन वे शुक्रवार को नामाकंन दाखिल करने नहीं पहुंची। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि सात फरवरी तक सुरक्षा गार्ड उनके पास ही रहेगा।
बसपा प्रत्याशी नहीं पहुंचीं नामांकन कराने
पूरनपुर। बसपा ने पूरनपुर ब्लाक से मछला देवी को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। शुक्रवार को मछला देवी नामाकंन कराने नहीं पहुंची। बसपा जिलाध्यक्ष हरीराम गौतम ने बताया कि पार्टी हाईकमान से ब्लाक प्रमुख चुनाव में प्रत्याशी उतारने से मना कर दिया गया। इस पर प्रत्याशी का नामाकंन नहीं कराया गया।
डमी का कराया नामांकन
पूरनपुर। ब्लाक प्रमुख चुनाव मेें सपा की ओर से राजप्रीत कौर को प्रत्याशी घोषित किया गया है। नामांकन खारिज होने की आशंका के चलते कुछ डमी प्रत्याशियों के रूप में नामाकंन दाखिल किए गए। इसमे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर की पुत्रवधू पूनम यादव, बिलकीस का नाम शामिल है।