{"_id":"680bdc11ad894d09f2044a58","slug":"focused-attention-on-the-target-flying-to-touch-the-heights-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-134782-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लक्ष्य पर केंद्रित ध्यान, बुलंदियों को छूने के लिए भर रहे उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लक्ष्य पर केंद्रित ध्यान, बुलंदियों को छूने के लिए भर रहे उड़ान
Sat, 26 Apr 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
अपने माता-पिता के साथ देवांश गुप्ता स्रोत: स्वयं
- फोटो : संवाद
पीलीभीत। मेहनत करने वालों को सफलता जरूर मिलती है। इसके लिए लक्ष्य को केंद्रित कर कठिन परिश्रम करना जरूरी है। परिजन और शिक्षकों का मार्गदर्शन लेकर बुलंदियों को आसानी से छुआ जा सकता है। शुक्रवार को जारी हुए यूपी बोर्ड के रिजल्ट के टॉपरों ने भी इस बात को चरितार्थ किया। मेधावियों का कहना है कि लक्ष्य पाने के लिए ध्यान केंद्रित कर परिश्रम में जुटे हैं। अभी सफलता की शुरुआत है, आगे विभिन्न क्षेत्रों में सफल होकर देश की सेवा करना उद्देश्य है।
किसान के बेटे ललित ने छू लिया आसमान
- शिक्षकों का मार्गदर्शन और लक्ष्य बनाकर पढ़ाई से टॉपर बने ललित
कक्षा 12वीं में जिले में टॉप करने वाले सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र ललित कुमार प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहते हैं। ललित ने 92.80 अंक प्राप्त किए हैं। ललित ने बताया कि गुरुजनों का सही मार्गदर्शन और लक्ष्य बनाकर सात से आठ घंटे की पढ़ाई से सफलता हासिल की है। बताया कि वह यह तय कर लेते थे कि आज इस पाठ्यक्रम को पूरा करना है। इसके बाद जब तक वह पूरा नहीं हो जाता, पढ़ाई करते रहते। गांव गोवल निवासी कृषक रामकृष्ण के बेटे ललित ने बताया कि उसकी इस सफलता में उसके गुरुजनों और परिजनों का विशेष सहयोग रहा। ललित के घर में खुशी का माहौल है। ललित के परिजनों ने पूरे गांव में मिष्ठान वितरण किया है।
बेटे की सफलता पर गदगद हुआ किसान
बीसलपुर। यूपी बोर्ड इंटर की जिले की टॉप सूची में दूसरा स्थान पाने वाले सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र शिवांश मिश्रा के पिता किसान रजनीश मिश्रा खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। परिजनों के साथ उन्होंने गांव के पास-पड़ोसियों का मुंह मीठा कराया है। शिवांश आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं। शिवांश ने बताया कि वह रोजाना कम से कम आठ घंटे पढ़ते थे। अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और गुरुजनों को दिया है। गांव भगवतीपुर निवासी कृषक रजनीश मिश्रा के घर खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
पिता किसान, खुद चिकित्सक बनकर सेवा करना स्वाती का उद्देश्य
शहर के वीरांगना अवंती बाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज की इंटर की छात्रा स्वाति गंगवार ने 90 प्रतिशत अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान पाया। स्वाति का कहना है कि हाईस्कूल में भी उन्होंने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इंटर में बेहतर करने के लिए कठिन परिश्रम किया। परिजन और शिक्षकों का सहयोग रहा। स्वाति ने सोशल मीडिया पर राय देते हुए कहा कि प्रयोग करना गलत नहीं, लेकिन समय बर्बाद न हो। इसका भी ध्यान रखना जरूरी है। स्वाति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करना उद्देश्य बताया। स्वाति के पिता यशपाल किसान हैं, जबकि मां दुर्गेश्वरी देवी गृहिणी हैं। वीरांगना अवंती बाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अजय चौहान का कहना है कि कॉलेज की स्थापना के बाद 1999 से लेकर अब तक पहली बार इंटर में कॉलेज की किसी छात्रा ने टॉप टेन सूची में जगह बनाई। हाईस्कूल में जरूर पूर्व में कई छात्राएं टॉप टेन में जगह बनाती रही हैं। कॉलेज प्रशासन छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए प्रयासरत है।
योजना बनाकर की पढ़ाई, मिली सफलता : चित्रांश
पूरनपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र और शांतिपुरम कॉलोनी निवासी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता श्रीपाल शर्मा व रेखा शर्मा के पुत्र चित्रांक देव शर्मा ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हाईस्कूल परीक्षा में जिले में पहला स्थान पाया है। चित्रांक भविष्य में यूपीएससी परीक्षा पास कर देश की सेवा करना चाहते हैं। चित्रांक देव ने स्कूल समय के अलावा प्रतिदिन मात्र चार से पांच घंटे की पढ़ाई कर सफलता हासिल की है। चित्रांक का कहना है कि सफलता को नियमित अध्ययन की जरूरत है। चित्रांक के परिवार में माता-पिता के अलावा छोटी बहन कनिका शर्मा है। चित्रांक के हाईस्कूल में जिला टॉप करने पर उसके परिजन खुशी में झूम उठे। शाम तक उसके मित्रों, करीबियों को घर पहुंचकर शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी रहा।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं देवांश गुप्ता
पूरनपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र और जोगराजपुर निवासी सराफा व्यापारी नितेश गुप्ता और महेश्वरी देवी के पुत्र देवांश गुप्ता ने हाईस्कूल परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान पाया है। देवांश भविष्य में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। देवांश ने गांव से प्रतिदिन स्कूल बस से आकर शिक्षा ली। स्कूल और कोचिंग के अलावा घर में चार घंटे नियमित अध्ययन किया। उसका कहना है कि सफलता के लिए नियमित अध्ययन की जरूरत है। सफलता का श्रेय देवांश अपने गुरुजनों, माता-पिता को देते हैं। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा बहन सौम्या बीटेक और वर्षा बीए की पढ़ाई कर रही हैं।
ऑटोचालक के बेटे आकाश ने किया टॉप
बिलसंडा। क्षेत्र के सुखदेवी मेमोरियल इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र आशीष कुमार ने जिला की टॉप सूची में तीसरा स्थान प्राप्त कर काॅलेज और माता-पिता का नाम रोशन किया है। आशीष ने बताया कि वह प्रतिदिन काॅलेज जाते थे। घर आकर रोजाना करीब आठ घंटे पढ़ाई करते थे। उनके पिता राजेश यादव एक ऑटोचालक और माता सुधा देवी गृहिणी है। उन्होंने माता-पिता के साथ अध्यापकों को अपनी सफलता का श्रेय दिया है। बड़े होकर डॉक्टर बनना चाहते हैं।

अपने माता-पिता के साथ देवांश गुप्ता स्रोत: स्वयं- फोटो : संवाद