फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Flood victims are crying due to hunger, only claim of distribution of food

Pilibhit News: भूख से बिलख रहे बाढ़ पीड़ित, खाना बंटवाने का सिर्फ दावा

Wed, 10 Jul 2024 04:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Flood victims are crying due to hunger, only claim of distribution of food
गांव चंदिया हजारा में सड़क पर हुए जलभराव में निकलते लोग।स्रोत:ग्रामीण
पूरनपुर। शारदा नदी के उफनाने से नदी किनारे के गांवों मेेंं हुआ जलभराव दूसरे दिन भी बना रहा। लोग छतों और ऊंचे स्थानों पर शरण लिए रहे। मंगलवार को भी तमाम बाढ़ पीडि़तों के घरों में चूल्हे नहीं जले। प्रशासन भले ही खाना बंटवाने का दावा कर रहा हो, मगर हकीकत इससे अलग रही।
विज्ञापन

शारदा नदी के उफनाने से रविवार रात को नदी किनारे के 30 गांवों में जलभराव हो गया था। हालांकि सोमवार दोपहर बाद से बनबसा बैराज से नदी में पानी पास होने की मात्रा कम होने से नदी का जलस्तर कम होना शुरू हो गया, मगर अधिकांश गांवों में मंगलवार को भी घरों, सड़कों पर जलभराव बना रहा।
विज्ञापन

निचले स्थानों के घरों में तीन से चार फुट तो सड़कों पर दो से ढाई फुट पानी भरा रहा। गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर मजदूर बस्ती, कॉलोनी नंबर छह, शारदा नदी पार के गांव सिद्धनगर, बैल्हा, टाटरगंज, टिल्ला नंबर चार सहित अन्य गांवों में जलभराव को लेकर लोग घरों की छतों और ऊंचे स्थानों पर शरण लिए रहे। हालांकि गांव चंदिया हजारा और आसपास गांवों के कुछ लोगों ने हरीपुर जंगल मेंं ऊंचे स्थानों पर भी शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल में शरण लिए लोगों का आरोप है कि एक वन दरोगा उनको जंगल से भाग जाने के लिए हड़का रहा है। अधिकांश बाढ़ पीडि़तों के घर मंगलवार को भी चूल्हे न जलने से वे भूख से बिलबिलाते रहे। बाढ़ में फंसे बच्चों, बुजुर्गों को काफी असुविधा हुई। शारदा नदी के पार कुछ गांवों में जरूर प्रशासन की ओर से खिचड़ी बंटवाई गई।

--

बाढ़ में एसडीएम पूरनपुर भी फंसे

नदी का जलस्तर बढ़ने पर एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला सोमवार तड़के टीम के साथ शारदा नदी के पार के गांवों के लिए रवाना हुए थे। लौटते समय वे पलिया में फंस गए। एसडीएम ने मोबाइल पर बताया कि चारों ओर जलभराव होने से लखीमपुर का प्रशासन उनको निकलने का सही रास्ता नहीं बता सका। वे पलिया में अपने मित्र के यहां रुके हुए हैं।

--

एनडीआरएफ ने 91 लोगों को रेस्क्यू कर निकाला

एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम ने बाढ़ में फंसे 38 पुरुषों, 27 महिलाओं, 24 बच्चों और दो गर्भवती महिलाओं को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।


---

हिरनी, उसके नवजात बच्चे को रेस्क्यू का निकाला

शारदा नदी की बाढ़ में एक हिरनी भी फंस गई। उसने गांव चंदिया हजारा के एक घर में घुसकर ऊंचे स्थानों पर शरण ली। हिरनी ने रात को ही बच्चे को जन्म दिया। इसकी सूचना गांव के लोगों ने वन विभाग के अफसरों को दी। वन विभाग की टीम ट्रैक्टर-ट्राॅली से पहुंची और रेस्क्यू कर हिरनी और उसके नवजात को साथ ले गई।

गांव चंदिया हजारा में सड़क पर हुए जलभराव में निकलते लोग।स्रोत:ग्रामीण

गांव चंदिया हजारा में सड़क पर हुए जलभराव में निकलते लोग।स्रोत:ग्रामीण

गांव चंदिया हजारा में सड़क पर हुए जलभराव में निकलते लोग।स्रोत:ग्रामीण

गांव चंदिया हजारा में सड़क पर हुए जलभराव में निकलते लोग।स्रोत:ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed