फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Flood prevention claims descending in a wave of negligence

Pilibhit News: लापरवाही की लहर में उतराते बाढ़ से बचाव के दावे

Thu, 29 May 2025 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 29 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Flood prevention claims descending in a wave of negligence
गांव राहुल नगर के समीप शारदा नदी किनारे बंद बचाव कार्य। ग्रामीण
पूरनपुर। गांव राहुलनगर के समीप हो रहा बाढ़-कटान बचाव कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। मानसून के इस बार जल्दी आने के कयास और बचाव कार्य बंद होने से ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। लोगों में विभाग के खिलाफ रोष है। उनका कहना है कि अगर समय पर बचाव कार्य पूरा नहीं हुआ। तब इस बार गांव का बचना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

शारदा नदी की बाढ़ और कटान से बचाव के लिए गांव राहुलनगर के समीप बाढ़ खंड की ओर से कटर और परकोपाइन बनाने का काम 12 मई से शुरू हुआ था। अफसरों ने काम जल्द पूरा करने का दावा किया था। मगर 10 दिन से काम बंद है।
विज्ञापन

इसकी वजह मैटेरियल न मिलना बताया जा रहा है। अब तक 17 कटर में मात्र दो कटर बने हैं। परकोपाइन का जाल तैयार करना भी शुरू नहीं किया गया है। मानसून नजदीक है। ऐसे में कब बचाव कार्य तेजी पकड़ेगा और कब पूरा होगा यह सोचकर लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल क्षेत्र को बाढ़ और कटान से बचाने को 18 लाख रुपये की लागत से नदी का चैनेलाइजेशन और गांव चंदिया हजारा के समीप डौला (तटबंध) बनाया गया था। मगर पहली बाढ़ में ही डौला कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गया था। काम में लेटलतीफी और अफसरों की अनदेखी ग्रामीणों पर भारी पड़ सकती।

गांव राहुल नगर के समीप शारदा नदी किनारे बंद बचाव कार्य। ग्रामीण

गांव राहुल नगर के समीप शारदा नदी किनारे बंद बचाव कार्य। ग्रामीण

गांव राहुल नगर के समीप शारदा नदी किनारे बंद बचाव कार्य। ग्रामीण

गांव राहुल नगर के समीप शारदा नदी किनारे बंद बचाव कार्य। ग्रामीण

गांव राहुल नगर के समीप शारदा नदी किनारे बंद बचाव कार्य। ग्रामीण

गांव राहुल नगर के समीप शारदा नदी किनारे बंद बचाव कार्य। ग्रामीण

गांव राहुल नगर के समीप शारदा नदी किनारे बंद बचाव कार्य। ग्रामीण

गांव राहुल नगर के समीप शारदा नदी किनारे बंद बचाव कार्य। ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed