फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Flood-hit villages Will look at the height of hand pumps

बाढ़ प्रभावित गांवों में ऊंचाई पर लगेगा हैंडपंप

Wed, 24 Jun 2015 11:16 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 24 Jun 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Flood-hit villages Will look at the height of hand pumps
बाढ़ आने पर
विज्ञापन
गांव में पानी भरने में सबसे ज्यादा दिक्कत पेयजल की होती है। इसके लिए शासन ने जिले के सभी बाढ़ प्रभावित गांवों को चिह्नित कर उनमें कम से कम एक-एक हैंडपंप को ऊंचाई पर लगवाकर फाउंडेशन बनवाने के निर्देश दिए हैं। इससे गांव में पानी भरने पर सभी को शुद्ध पानी मिल सके। इसके लिए एडीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है।
नदियों से घिरे इस जनपद में बरसात के समय नदियों का जलस्तर बढ़ने से हर साल कई गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। गांव में पानी भरने से हैंडपंप पानी में डूब जाते हैं। इससे पानी दूषित हो जाता है। इस समस्या को ध्यान में रखकर शासन ने बाढ़ ग्रस्त गांवों को चिह्नित कर उनमें कम से कम एक-एक हैंडपंप ऊंचाई पर लगवाने के निर्देश दिए हैं।
प्रमुख सचिव चंचल तिवारी का पत्र शासन को प्राप्त हो गया है। इसमें कहा गया है कि एडीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर गांव को चिह्नित किया जाना है। बाढ़ की स्थिति बनने से पहले संबंधित गांव में हैंडपंप को ऊंचा कर लिया जाएगा। प्रमुख सचिव के पत्र के आधार पर डीएम ने एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया है। इसमें एडीएम के अलावा डीपीआरओ, डीडीओ, अधिशासी अभियंता जलनिगम और आरईएस को रखा गया है।
000
बहराइच में सफल रहा था प्रयोग
बाढ़ के समय ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को कराई इस कवायद को पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बहराइच में प्रयोग किया गया था। जहां यह प्रयोग काफी सफल रहा और बाढ़ के दौरान ग्रामीणों को पानी की किल्लत से नहीं जूझना पड़ा। बहराइच की सफलता के बाद इसे प्रदेश के सभी बाढ़ प्रभावित गांव में लागू किया जा रहा है।
00
बाढ़ प्रभावित गांव में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को एक-एक हैंडपंप को ऊंचे स्थान पर लगाकर फाउंडेशन बनाया जाना है। इसके लिए गांव का चयन किया जा रहा है।
- वीपी सक्सेना, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed