फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Five farmers injured in leopard attack, villagers tame it with handkerchiefs

Pilibhit News: तेंदुए के हमले में पांच किसान घायल, ग्रामीणों ने अंगोछे से बांधकर किया काबू

Sat, 09 May 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Five farmers injured in leopard attack, villagers tame it with handkerchiefs
हमले के बाद ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए तेंदुए के बंधे पैर
गजरौला (पीलीभीत)। पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र के दियूरा गांव में खेत पर कार्य करते समय शुक्रवार सुबह तेंदुए के हमले में पांच किसान घायल हो गए। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम के देरी से पहुंचने पर खुद ही तेंदुए को अंगोछे से बांधकर काबू किया। सभी घायल किसानों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है।
विज्ञापन


यह घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है, जब किसान खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। खेत में काम के दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अंकित और सोनू पर हमला कर दिया, जिससे उनके हाथों में चोटें आईं। उन्हें बचाने आए अन्य किसानों धर्मपाल, गुरु लाल और तोताराम उर्फ कन्हैयालाल को भी मामूली चोटें आईं। हमले के बाद गांव में दहशत फैल गई और ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम दो घंटे के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लाठी-डंडों की मदद से तेंदुए को घेरा। उन्होंने तेंदुए के गर्दन को पकड़कर पंजों को अंगोछे से बांधकर काबू में किया।
विज्ञापन

दो वर्ष का है नर तेंदुआ, पिटाई से ग्रामीणों ने किया इन्कार
तेंदुए की डंडों से पिटाई करने की बात भी सामने आई। हालांकि ग्रामीणों ने इससे इन्कार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, पकड़ा गया नर तेंदुआ करीब दो वर्ष का है। बाद में पुलिस की मौजूदगी में वन विभाग की टीम तेंदुए को माला रेंज कार्यालय ले गई। वहां तेंदुए के स्वास्थ्य को जांचा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन
जानकारी मिलने पर टीम ने पहुंचकर तेंदुए का रेस्क्यू किया गया है। माला रेंज में तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर तेंदुए को जंगल में छोड़ने का निर्णय लिया जाएगा। घटनाक्रम में आरोपों और सामने आए अन्य जानकारियां की जांच कराई जा रही है। - भरत कुमार डीके, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed